facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 : लिविंगस्टोन 10 अप्रैल को पंजाब किंग्स की टीम से जुड़ेंगे

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 5:32 PM IST

इंग्लैंड के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने के लिए इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से इस सप्ताहांत तक फिटनेस मंजूरी मिल जाएगी जिससे वह अपनी टीम पंजाब किंग्स से 10 अप्रैल को जुड़ेंगे।

लिविंगस्टोन चार महीने पहले पाकिस्तान में टेस्ट पदार्पण के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके घुटने में चोट लगी है जिसके कारण वह उसके बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल पाए। इस बीच उनकी पिछले साल के टखने की चोट भी उभर आई थी।

आईपीएल के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि लिविंगस्टोन 10 अप्रैल को भारत आ रहे है। इस सूत्र ने कहा, ‘‘ वह सोमवार को यहां पहुंच जायेंगे।’’

पंजाब किंग्स को अपना अगला मुकाबला नौ अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है और यह तय है कि टीम को इस मैच में लिविंगस्टोन की सेवाएं नहीं मिलेंगी। वह हालांकि 13 अप्रैल को सत्र में टीम के चौथे मैच के लिए मैदान पर उतर सकते है। लिविंगस्टोन ने गुरुवार को कहा कि वह पूर्ण फिटनेस हासिल करने के करीब है।

लिविंगस्टोन ने ‘ लैंसटीवी’ से कहा,‘‘ मैं अब उस मुकाम पर पहुंच रहा हूं। पिछले दो महीने बेहद मुश्किल रहे लेकिन आखिरकार अब मैं छोटे बच्चे की तरह क्रिकेट खेलने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ उम्मीद है कि अगले दो दिन के अंदर मुझे वहां जाने के लिए मंजूरी मिल जाएगी। मैं खेलने के लिए बेताब हूं और उम्मीद है कि अगले 48 घंटों में आखिरकार मुझे इसकी मंजूरी मिल जाएगी।’’

लिविंगस्टोन पंजाब किंग्स के लिए अहम खिलाड़ी हैं। टीम ने उन्हें पिछले साल नीलामी से पहले 11.50 करोड़ रुपये के करार पर रिटेन किया था। उन्होंने पिछले सत्र में 182.08 के स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए थे।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement