facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: LSG को लगा तगड़ा झटका, कप्तान KL Rahul हुए आईपीएल से बाहर

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 1:37 PM IST
KL Rahul

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान लोकेश राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान जांघ में गंभीर चोट के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के बचे हुए सत्र से बाहर हो गये हैं।

राहुल के साथ ही ‘पीटीआई-भाषा’ इस बात की भी पुष्टि कर सकती है कि टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के कंधे की स्थिति भी गंभीर है और वह भी इस आईपीएल से बाहर हो गए हैं। समझा जाता है कि बीसीसीआई की खेल विज्ञान और चिकित्सा टीम के लिए सीनियर बल्लेबाज एवं विकेटकीपर राहुल को लंदन में सात से 11 जून तक होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए तैयार करना मुश्किल होगा।

राहुल को दाहिनी जांघ में यह चोट मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डु प्लेसिस के कवर ड्राइव को बाउंड्री के पास रोकने की कोशिश के दौरान लगी थी।

इस मामले की जानकारी रखने वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘ लोकेश राहुल इस समय लखनऊ में टीम के साथ हैं। वह बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच देखने के बाद गुरुवार को मुंबई आयेंगे। उसका स्कैन (जांच) मुंबई में बीसीसीआई द्वारा निर्दिष्ट चिकित्सा सुविधा में किया जाएगा। उसके मामले के साथ-साथ जयदेव के मामले को भी देखा जाएगा। ’’

सूत्र ने यह भी पुष्टि की कि अब तक कोई स्कैन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘जब किसी को इस तरह की चोट लगती है, तो उस क्षेत्र में और उसके आसपास काफी दर्द और सूजन होती है। सूजन को ठीक होने में लगभग 24 से 48 घंटे लगते हैं और उसके बाद ही आप स्कैन कर सकते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘वह टेस्ट टीम का एक महत्वपूर्ण सदस्य है, इसलिए यह समझदारी भरा होगा कि वह आगे आईपीएल में हिस्सा न ले।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘एक बार स्कैन से चोट की गंभीरता का पता चल जाए, तब बीसीसीआई की मेडिकल टीम इलाज के तरीके पर फैसला करेगी।’’

समझा जाता है कि उनादकट की चोट भी गंभीर है। इस सूत्र ने बताया, ‘‘हां, यह अच्छी बात है कि जयदेव को कोई डिसलोकेशन (कंधा खिसकना) नहीं है लेकिन यह भी सही है कि उसका कंधा अच्छी स्थिति में नहीं है। जहां तक इस सत्र की बात है तो वह अब आईपीएल नहीं खेल सकते। साथ ही हम यह भी नहीं कह सकते कि वह डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने के लिए समय पर फिट हो पाएंगे या नहीं।’’

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 1:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement