facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 MI vs SRH: अर्जुन तेंदुलकर ने 20वें ओवर में किया कमाल, MI ने लगाई जीत की हैट्रिक

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 12:02 AM IST
IPL 2023: SRH vs MI

कैमरन ग्रीन के पहले IPL अर्धशतक और दबाव के क्षणों में अर्जुन तेंदुलकर के शानदार 20वें ओवर की मदद से मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL के मैच में मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 14 रन से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

ग्रीन (40 गेंद में नाबाद 64 रन) और तिलक वर्मा (17 गेंद में 37 रन) की आक्रामक पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने पांच विकेट पर 192 रन बनाये । जवाब में सनराइजर्स 19.5 ओवर में 178 रन ही बना सके जो पांच मैचों में उनकी तीसरी हार थी।

सनराइजर्स के लिए इस कठिन पिच पर मयंक अग्रवाल ने 41 गेंद में 48 और हेनरिच क्लासेन ने 16 गेंद में 36 रन बनाये। क्लासेन की पारी ने मुंबई को दबाव में ला दिया था। दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने लेग स्पिनर पीयूष चावला के एक ओवर में चौके और छक्के समेत 21 रन निकाले। सनराइजर्स को आखिरी पांच ओवर में 60 रन चाहिये थे। मार्को जानसेन (छह गेंद में 13 रन) और वाशिेंगटन सुंदर (छह गेंद में दस रन) ने मैच को रोमांचक बना दिया लेकिन सुंदर को खराब रनिंग का खामियाजा भुगतना पड़ा।

IPL में अपना दूसरा ही मैच खेल रहे तेंदुलकर ने नई गेंद से दो ओवर डाले और आखिरी ओवर भी फेंका जब सनराइजर्स को 20 रन की जरूरत थी। तेंदुलकर ने फुल लैंग्थ गेंद डाली और एक विकेट भी लिया। इससे पहले मुंबई के लिये ग्रीन और वर्मा के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 18 गेंद में 28 और ईशान किशन ने 31 गेंद में 38 रन बनाये।

Also Read: RR Vs LSG : राजस्थान रॉयल्स की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा लखनऊ सुपरजाइंट्स को

बीस वर्ष के वर्मा ने 17 गेंद में 37 रन बनाये जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे। बीच के ओवरों में मुंबई की रनगति धीमी हो गई थी लेकिन वर्मा की पारी ने उसे अच्छा स्कोर दिया। वर्मा ने 15वें ओवर में मार्को जानसेन को लगातार दो छक्के समेत 21 रन निकाले। अगले ओवर में उन्होंने लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़ा जबकि अगली गेंद पर स्वीप शॉट खेलकर छक्का लगाया। इस ओवर में 14 रन बने।

दूसरी ओर ग्रीन को शुरूआत में जमने में समय लगा लेकिन वर्मा के आउट होने के बाद उन्होंने हाथ खोलने शुरू किये। दाहिने हाथ के बल्लेबाज ग्रीन ने टी नटराजन को लगातार तीन चौके लगाये और फिर स्ट्रेट ड्राइव पर छक्का जड़ा। इस ओवर में 20 रन बने। नटराजन ने 20वें ओवर में काफी रन लुटाये और उनके चार ओवर के स्पैल में 50 रन बने। मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 62 रन निकाले।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 12:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement