facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 PBKS Vs CSK Match Live Score: पंजाब किंग्स को जीत के लिए मिला 201 रन का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- April 30, 2023 | 5:37 PM IST
IPL 2023 PBKS Vs CSK Match Live Score:
PTI

शानदार लय में चल रहे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की 92 रन की आक्रामक पारी से चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) T20 मैच में रविवार को यहां पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ चार विकेट पर 200 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

कॉनवे ने अपनी 52 गेंद की पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाने के अलावा पहले विकेट के लिए रुतुराज गायकवाड़ (31 गेंद में 37 रन) के साथ 86 और दूसरे विकेट के लिए शिवम दुबे (17 गेंद में 28 रन) के साथ 46 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी।

गायकवाड़ और कॉनवे ने अर्शदीप सिंह (37 रन पर एक विकेट) और कागिसो रबाडा के खिलाफ शुरुआती तीन ओवरों में छह चौके जड़ चेन्नई सुपरकिंग्स को शानदार शुरुआत दिलायी। गायकवाड़ ने पांचवें ओवर में राहुल चाहर (35 रन पर एक विकेट) के खिलाफ पारी का पहला छक्का जड़ा।

कॉनवे ने छठे ओवर में सैम कुरेन (46 रन पर एक विकेट) के खिलाफ लगातार दो चौके जड़े जिससे पावरप्ले में टीम ने बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिये। कॉनवे ने नौवें ओवर में चाहर के खिलाफ छक्का लगाया और अगले ओवर में सिकंदर रजा (31 रन पर एक विकेट) के खिलाफ लगातार गेंदों पर चौके जड़े।

Also Read: Wrestlers’ Protest: पहलवानों-शिकायतकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराएगी दिल्ली पुलिस, दर्ज होंगे बयान – सूत्र

रजा ने हालांकि इसी ओवर में स्टंप कराकर गायकवाड़ की पारी को खत्म की। क्रीज पर आये दुबे ने 12वें ओवर में रजा का स्वागत छक्के से किया तो वहीं कॉनवे ने चौके के साथ 30 गेंद में सत्र का अपना पांचवां अर्धशतक लगाया। दुबे ने अगले ओवर में रबाडा की गेंद को दर्शकों के पास भेज कर तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए भेजने के फैसले को सही साबित किया। वह हालांकि 14वें ओवर में अर्शदीप की गेंद पर शाहरुख खान को कैच देकर पवेलियन लौटे।

मोईन अली ने लिविंगस्टोन और सैम कुरेन के खिलाफ चौके लगाये लेकिन 17वें ओवर में चाहर की गेंद पर स्टंप हो गये। कॉनवे ने इस ओवर की आखिरी दो गेंदों पर चौका जड़ टीम की रन गति को बनाये रखा। अर्शदीप और रबाडा ने 18वें और 19वें ओवर में कसी हुई गेंदबाजी कर आठ-आठ रन दिये।

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कुरेन ने जडेजा (नौ गेंद में 12 रन) को चलता किया जिसके बाद दर्शकों ने शोर मचाकर महेंद्र सिंह धोनी का मैदान में स्वागत किया और चेन्नई के इस चहेते सितारे ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार छक्का लगाकर प्रशंसकों को खुश करने के साथ टीम के स्कोर को 200 रन तक पहुंचा दिया।

Advertisement
First Published - April 30, 2023 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement