facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023, PBKS vs RR: बीच के ओवरों में लय गड़बड़ाने से हारे – कप्तान संजू सैमसन

Advertisement
Last Updated- April 06, 2023 | 12:20 PM IST
Rajasthan Royals captain Sanju Samson

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि बीच के ओवरों में लय गड़बड़ाने से उनकी टीम को इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स के हाथों पांच रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स की टीम 198 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिर में सात विकेट पर 192 रन ही बना पाई।

सैमसन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,‘‘ हमने वास्तव में अच्छी शुरुआत की थी। हमने पावर प्ले में अच्छा खेल दिखाया था। बीच के ओवरों में हमें कुछ बाउंड्री की उम्मीद थी लेकिन उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की। मुझे लगता है कि यहां पर हमारी लय थोड़ा गड़बड़ा गई थी।’’

उन्होंने कहा,‘‘ हमने रन रेट बढ़ने के बावजूद आखिर में अच्छा प्रदर्शन किया और मैच को करीबी बना दिया। हमें जीत के लिए केवल एक छक्के की जरूरत थी।’’

इस बीच पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर ने युवा बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह की जमकर प्रशंसा की जिन्होंने कप्तान शिखर धवन के साथ पारी का आगाज करते हुए 34 गेंदों पर 60 रन की तूफानी पारी खेली।

जाफर ने कहा‘‘ वह (प्रभसिमरन) शानदार खिलाड़ी है लेकिन आप कितने भी अच्छे खिलाड़ी हो आपको अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होती है ताकि वह अधिक बेफिक्र होकर खेल सके।’’

उन्होंने कहा,‘‘ वह अच्छा खिलाड़ी है और यह देखकर अच्छा लगा कि वह बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यह हमारे लिए अच्छा संकेत है क्योंकि हमारे पास जॉनी बेयरस्टो नहीं है। हमें शीर्ष क्रम में इस तरह के बल्लेबाज की जरूरत है और इसलिए मैं वास्तव में उसके प्रदर्शन से खुश हूं।’’

Advertisement
First Published - April 6, 2023 | 12:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement