facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: आरसीबी के विल जैक्स चोट के कारण आईपीएल से बाहर

Advertisement
Last Updated- March 16, 2023 | 1:27 PM IST
RCB player Will Jacks

इंग्लैंड के बल्लेबाज विल जैक बांग्लादेश में सीमित ओवरों की श्रृंखला के दौरान चोटिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र से बाहर हो गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने दिसंबर में आईपीएल नीलामी में 3.2 करोड़ रुपये की राशि के साथ 24 साल के जैक्स को टीम में शामिल किया था।

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ इस महीने की शुरुआत में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ इंग्लैंड के दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान उनकी मांसपेशियों में चोट लगी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस सप्ताह की शुरुआत में स्कैन (जांच) और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद उन्हें आईपीएल के आगामी सत्र से हटना पड़ा।’’

इस रिपोर्ट के मुताबिक आरसीबी जैक की जगह टीम में न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल को शामिल करने की कोशिश कर रहा है। ब्रेसवेल आईपीएल नीलामी में एक करोड़ की आधार राशि के साथ शामिल हुए थे लेकिन उनके नाम पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगायी थी।

आरसीबी की टीम दो अप्रैल को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

Advertisement
First Published - March 16, 2023 | 1:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement