facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: सीनियर खिलाड़ियों को खेल का स्तर ऊंचा करने की जरूरत – MI कप्तान

Advertisement
Last Updated- April 09, 2023 | 9:41 AM IST
MI skipper Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का मानना कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले दो मैच हारने के बाद उन्हें और अन्य सीनियर खिलाड़ियों को जिम्मेदारी उठाकर बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

रोहित, सूर्यकुमार यादव और इशान किशन का बल्ला उम्मीदों के मुताबिक नहीं चल पाया है। टीम को शनिवार को यहां चेन्नई के खिलाफ सात विकेट की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘ मेरे साथ अन्य अनुभवी खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेकर बल्ले से अधिक रन बनाने की जरूरत है। हम आईपीएल के तरीके को जानते हैं। हमें कुछ लय प्राप्त करने की जरूरत है, और यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो यह टीम के लिए कठिन होगा।’’ रोहित ने अपने बल्लेबाजों से अलग तरीके से चीजों को आजमाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अलग-अलग चीजों की कोशिश करने की जरूरत है, आक्रमण करने की जरूरत है, हिम्मत दिखाने की जरूरत है। हमारे पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में युवा हैं। उन्हें कुछ समय देना होगा।

इसमें समय लगेगा, लेकिन हमें उनकी काबिलियत पर भरोसा करने की जरूरत है।’’ मुंबई की टीम पावर प्ले में में एक विकेट पर 61 रन बनाने के बाद भी आठ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। रोहित ने कहा कि टीम ने 40 रन कम बनाये।

Advertisement
First Published - April 9, 2023 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement