facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023 : रन और लय की तलाश में लगे सूर्यकुमार ने नेट पर जमकर बहाया पसीना

Advertisement
Last Updated- April 15, 2023 | 7:10 PM IST

दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बल्ले से पिछले कुछ समय से रन नहीं निकल रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की तीन पारियों में महज 15, एक और शून्य का स्कोर बनने वाले मुंबई इंडियंस के इस बल्लेबाज ने रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले जमकर बल्लेबाजी अभ्यास किया।

आईपीएल से पहले मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के तीनों मैचों में वह पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए थे। शनिवार को इस दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खेमे में थ्रोडाउन विशेषज्ञों के खिलाफ नेट अभ्यास में लंबा नेट सत्र बिताया। वह इस दौरान हालांकि अपने चिर-परिचित लय में नहीं दिख रहे थे।

सूर्यकुमार के कुछ शॉट सीमा रेखा के अंदर गिर रहे थे तो वहीं उनके बगल में दूसरे नेट में बल्लेबाजी करने वाले कैमरून ग्रीन ने गेंद को आसानी से दर्शक-दीर्घा में भेजा।

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा, मुख्य कोच मार्क बाउचर और बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड ने भी नेट सत्र में हिस्सा लिया और इस बल्लेबाज का हौसला बढ़ाते दिखे।

Advertisement
First Published - April 15, 2023 | 7:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement