facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: ‘हमने हमेशा विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा’ – KKR को हराने के बाद बोले MS Dhoni

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 9:17 AM IST
MS Dhoni

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हराने के बाद कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छा काम किया और विरोधी टीम को लगातार दबाव में रखा।

अजिंक्य रहाणे (29 गेंद में नाबाद 71, पांच छक्के, छह चौके) और शिवम दुबे (21 गेंद में 50 रन, दो चौके, पांच छक्के) के बीच तीसरे विकेट की सिर्फ 32 गेंद में 85 रन की साझेदारी से सुपरकिंग्स ने चार विकेट पर 235 रन बनाए जो ईडन गार्डन्स पर टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर है।

इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (56) ने भी अर्धशतक जड़ा। इसके जवाब में नाइट राइडर्स की टीम जेसन रॉय (26 गेंद में 61 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और रिंकू सिंह (33 गेंद में नाबाद 53, तीन चौके, चार छक्के) के अर्धशतकों के बावजूद आठ विकेट पर 188 रन ही बना सकी। सुपरकिंग्स की ओर से ऑफ स्पिनर महेश तीक्षणा ने 32 जबकि तुषार देशपांडे ने 43 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए।

धोनी ने मैच के बाद कहा, ‘‘हां, तेज गेंदबाज और स्पिनर अपना काम अच्छी तरह कर रहे हैं। हमने हमेशा विरोधी टीम पर दबाव बनाए रखा और अगर आप उनके बल्लेबाजी क्रम को देखें, तो उनके पास निचले क्रम में बड़े हिटर हैं और हम उनका सम्मान करते हैं।’’

बेन स्टोक्स और दीपक चाहर जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों के चोटिल होने के संदर्भ में धोनी ने कहा, ‘‘ मैं इसे सरल रखता हूं। जो भी चोटिल हो, वह कुछ नहीं कर सकता। मैं देखता हूं कि कौन बेहतर तरीके से तैयार दिखता है और मैं देखता हूं कि कौन मौका पा सकता है और उसे प्रेरित कर सकता है। मुझे आशा है कि यह जारी रहेगा – चोटें नहीं बल्कि प्रदर्शन (हंसते हुए)।’’

नाइट राइडर्स के कप्तान नितीश राणा से स्वीकार किया कि अच्छी शुरुआत नहीं मिलने के कारण इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं था। राणा ने कहा, ‘‘हमारी शुरुआत अच्छी नहीं रही। हमने पावरप्ले में काफी कम रन बनाए और पावर प्ले में इतने कम रन बनाने के बाद इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करना आसान नहीं होता। अजिंक्य (रहाणे) ने एक बार फिर शानदार पारी खेली।’’

राणा ने कहा कि उनकी टीम अपनी गलतियां से सबक नहीं ले रही है और लगातार गलतियां दोहरा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम अपनी गलतियां से सीख नहीं रही है। हम इतने बड़े टूर्नामेंट में इतनी बड़ी टीमों के खिलाफ लगाता गलतियों को दोहरा रहे हैं जो परेशानी का सबब है। हम टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन में सुधार नहीं कर रहे हैं। यह पचा पाना मुश्किल है कि इस पिच पर 235 रन बन गए।’’

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 9:17 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement