facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2023: खिलाड़ियों पर लगने वाला फाइन कौन भरता है, खुद खिलाड़ी या कोई और?

Advertisement
Last Updated- May 04, 2023 | 9:05 PM IST
IPL 2023: Who pays the fine imposed on the players, the player himself or someone else?

IPL 2023 की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी विराट कोहली (Virat Kohli) बनाम गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) सबकी जुबान पर है। दोनों के बीच जिस तरह का झगड़ा खुले मैदान पर हुआ उसने सभी को झकझोर दिया। वैसे बीसीसीआई (BCCI) ने भी इस तरह के बर्ताव को बेहद सीरियस लिया और दोनों खिलाड़ियों पर मोटे-मोटे फाइन लगाए ताकि इस तरह की हरकतें भविष्य में देखने को न मिलें।

BCCI के मुताबिक गंभीर और कोहली दोनों को लेवल 2 ऑफेंस के तहत दोषी पाया गया और इसलिए दोनों पर ही 100 फीसदी मैच फीस का फाइन भी लगा। अब हिसाब भी लगा लेते हैं। कोहली की सालान सैलरी 15 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से उनकी एक मैच की फीस करीब 1.07 करोड़ बनी। ये आंकड़े सीजन के 14 मैचों के हिसाब से हैं।

अगर RCB प्लेऑफ से आगे जाते हुए और मैच खेलती है, तो यह रकम थोड़ी घट सकती है। लेकिन मोटा-मोटा 1 करोड़ रुपये विराट कोहली का फाइन हुआ। लेकिन इसी बीच सवाल खड़ा होता है कि क्या 1 करोड़ रुपये कोहली को खुद की जेब से देने होंगे, तो इसका जवाब ना है।

क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज़ में छपी खबर के मुताबिक इसको लेकर हर फ्रेंचाइजी का सिस्टम अलग है। बात करें कोहली और RCB की, तो कोहली को फाइन के पैसे नहीं देने होंगे बल्कि उनकी जगह पर फ्रेंचाइजी इस रकम की अदायगी करेगी।

एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि RCB मैनेजमेंट का मानना है कि खिलाड़ी टीम के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देते हैं। जिसका वे सम्मान करते हैं और उनके यहां फाइन के लिए खिलाड़ियों की सैलरी काटने की संस्कृति नहीं है।

Also Read: IPL 2023: कोहली और गंभीर को एक-दूसरे से उलझना पड़ा महंगा, लगा भारी भरकम जुर्माना

वैसे गंभीर को सालाना लखनऊ सुपरजायंट (LSK) कितना पैसा देती है इसकी जानकारी नहीं है। क्योंकि उनकी सैलरी सार्वजनिक नहीं की गई है। खबर के मुताबिक गंभीर को भी अपनी सैलरी से फाइन नहीं देना होगा बल्कि फ्रेंचाइजी ही उनकी फीस अदा करेगी। यही सिस्टम ज्यादातर फ्रेंचाइजियों में है, वैसे यह कहना मुश्किल है कि सभी में होगा।

हर सीजन के अंत में, BCCI सभी फाइन का इनवॉइस सभी टीमों को भेजती है और फिर फ्रेंचाइजी भुगतान करती हैं। अब यह रकम प्लेयर की सैलरी से काटी जाएगी यह फ्रेंचाइजी का अंदर का मामला है।

Advertisement
First Published - May 4, 2023 | 9:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement