facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: किसी को भी शमी जैसे गेंदबाज की कमी खलेगी- GT के गेंदबाज मोहित शर्मा

Advertisement

GT vs CSK: तेज गेंदबाज शमी टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं और आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनके बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के साथ वापसी करने की उम्मीद है।

Last Updated- March 27, 2024 | 2:29 PM IST
mohammed shami
Mohammed Shami

IPL 2024, GT vs CSK: गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने गत आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ यहां 63 रन की हार के बाद स्वीकार किया कि मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज की भरपाई करना काफी मुश्किल है।

भारत के शीर्ष तेज गेंदबाज शमी टखने की सर्जरी से उबर रहे हैं और आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनके बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के साथ वापसी करने की उम्मीद है। वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की घरेलू श्रृंखला में भी नहीं खेल पाए थे। शमी जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले टी20 विश्व कप में भी नहीं खेल पाएंगे।

मोहित ने सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी भी टीम को शमी जैसे गेंदबाज की कमी खलेगी और आप उनकी भरपाई किसी अन्य खिलाड़ी से नहीं कर सकते। लेकिन चोट पर किसी का नियंत्रण नहीं है और आपको यह देखना होगा कि इसके साथ कैसे आगे बढ़ना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक गुजरात टाइटंस की बात है, स्पेंसर (जॉनसन) और अजमतुल्लाह (उमरजई) का यह पहला साल है। उन्होंने अब तक काफी क्रिकेट नहीं खेला है इसलिए हमें उनके साथ धैर्य रखना चाहिए और नतीजों पर बहुत अधिक ध्यान नहीं देना चाहिए।’’

सुपरकिंग्स ने छह विकेट पर 206 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें सलामी बल्लेबाजों रुतुराज गायकवाड़ (46) और रचिन रविंद्र (46) तथा शिवम दुबे (51) की अहम भूमिका रही।

टाइटंस के गेंदबाजों ने काफी रन लुटाए जिसमें उमेश यादव ने दो ओवर में 27 रन दिए जबकि अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने चार ओवर में 49 रन खर्च किए। राशिद को हालांकि दो विकेट मिले। मोहित ने कहा कि सुपरकिंग्स द्वारा पावरप्ले में काफी रन बनाने से भी बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘(सुपरकिंग्स की रणनीति में) ज्यादा अंतर नहीं है। जब मैं सुपरकिंग्स के लिए खेलता था तो भी ऐसा ही होता था और हम आमतौर पर पावरप्ले में अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करते थे।’’ पावरप्ले के बाद सुपरकिंग्स का स्कोर एक विकेट पर 69 रन था।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 2:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement