facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024, CSK vs PBKS: सीएसके की निगाहें पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार दूसरे मैच को जीतने पर

Advertisement

CSK vs PBKS: तीन दिन पहले ही पंजाब किंग्स ने चेपक पर सीएसके को सात विकेट से हराया था। घरेलू टीम की यह पिछले तीन मैच में दूसरी हार थी जिससे टीम मुश्किल में है।

Last Updated- May 04, 2024 | 4:55 PM IST
CSK vs PBKS
Chennai Super Kings

IPL 2024, CSK vs PBKS: गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) रविवार को यहां लगातार दूसरी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी तो उसकी कोशिश जीत की लय हासिल करने पर लगी होगी।

तीन दिन पहले ही पंजाब किंग्स ने चेपक पर सीएसके को सात विकेट से हराया था। घरेलू टीम की यह पिछले तीन मैच में दूसरी हार थी जिससे टीम मुश्किल में है। सीएसके 10 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर है और पांच बार की चैम्पियन उम्मीद करेगी कि स्थान बदलने से उसका भाग्य भी बदल जायेगा क्योंकि नॉकआउट चरण में अपना स्थान पक्का करने क लिए महज चार मैच बचे हैं।

सीएसके हरप्रीत बरार और राहुल चाहर की स्पिन जोड़ी के खिलाफ मध्य के ओवरों में तेजी नहीं दिखा सकी जिससे उसने सात विकेट पर 162 रन का स्कोर बनाया था। उनकी बल्लेबाजी भी कप्तान रूतुराज गायकवड़ और शिवम दुबे पर निर्भर होती जा रही है तथा जैसे ही इनमें से एक विफल होता है, वैसे ही टीम के अनिरंतर बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता है।

गायकवाड़ ने सत्र का पांचवां 50 से ज्यादा रन का स्कोर बनाया जबकि अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे एक बार फिर शुरूआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे जबकि रविंद्र जडेजा और समीर रिज्वी स्पिन के खिलाफ जूझते नजर आये। सीएसके अपने तेज गेंदबाजों के स्वास्थ्य और फिटनेस चिंताओं से भी परेशान है जिसमें दीपक चाहर भी शामिल हैं जो महज दो गेंद फेंकने के बाद अपनी ‘हैमस्ट्रिंग’ को पकड़कर लगड़ाते दिखे जिससे उनके पंजाब किंग्स के खिलाफ इस दूसरे मुकाबले में खेलने की संभावना नहीं है।

मुख्य गेंदबाज मथिशा पाथिराना (हल्की चोट) और तुषार देशपांडे (फ्लू) की अनुपस्थिति से टीम को नुकसान हुआ। और फिर ओस ने स्पिनरों की अहमियत कम कर दी जिससे पंजाब किंग्स ने आसानी से जीत हासिल की। रिचर्ड ग्लीसन ने पिछले मैच में आईपीएल पदार्पण किया था और सीएसके मुकेश चौधरी को वापस बुला सकती है। वहीं पंजाब किंग्स की बात करे जो तो उसने लगातार जीत हासिल कर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को उड़ान दी है। सीएसके पर जीत के साथ पंजाब किंग्स गत चैम्पियन सीएसके पर लगातार पांच जीत दर्ज करने वाली मुंबई इंडियंस के बाद दूसरी टीम बनी और अब वह इसका फायदा उठाना चाहेगी।

पंजाब किंग्स हालांकि अप्रत्याशित टीम है जिसने अहमदाबाद में गुजरात पर, चेपक में चेन्नई पर जीत हासिल की तथा केकेआर के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड स्कोर का पीछा किया। हालांकि घरेलू सरजमीं पर राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ जूझती नजर आयी। लगातार जीत के बाद पंजाब किंग्स आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर पहुंच गयी और अपनी उम्मीदों को बचाये रखने के लिये लय जारी रखनी होगी। केकेआर के खिलाफ शतक जड़ने वाले जॉनी बेयरस्टो टीम के लिए अहम होंगे जबकि रिली रोसोऊ, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम के गेंदबाजी विभाग में अनुभवी नाम जैसे कागिसो रबाडा, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और सैम करन शामिल हैं जिन्हें निरंतर गेंदबाजी करनी होगी। रबाडा पिछले मैच में अच्छे रहे लेकिन बाकियों ने रन लुटाये। अगर टीम को पिछले मैच जैसा प्रदर्शन करना है तो उनके स्पिनरों बरार और राहुल चाहर को फिर से बेहतर गेंदबाजी करनी होगी।

टीम इस प्रकार हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), अरावेली अवनीश, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मोईन अली, शिवम दुबे, आरएस हंगरगेकर, रविंद्र जडेजा, अजय जादव मंडल, डेरिल मिचेल, रचिन रविंद्र, मिशेल सैंटनर, निशांत सिंधु , दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पाथिराना, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी, शार्दुल ठाकुर, महेश तीक्ष्णा और समीर रिजवी।

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व तायडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम करन, कागिसो रबाडा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया, विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसोऊ। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

Advertisement
First Published - May 4, 2024 | 4:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement