facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: Faf du Plessis, Sam Curran ने की ये बड़ी गलती, लगा भारी भरकम जुर्माना

Advertisement

आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर IPL 2024 के 36वें मैच में KKR के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है।

Last Updated- April 22, 2024 | 12:59 PM IST
Sam Curran and Faf du plessis
Faf du Plessis, Sam Curran

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 12 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया जबकि पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुरेन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।

डु प्लेसी कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की एक रन से पराजय में धीमी ओवरगति के दोषी पाये गए थे ।

आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान फाफ डु प्लेसी पर इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धीमी ओवरगति के लिये जुर्माना लगाया गया है ।’’ यह आरसीबी का सत्र का पहला अपराध था ।

दूसरी ओर कुरेन पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2.8 के तहत लेवल एक के अपराध के लिये मैच फीस का आधा जुर्माना लगाया गया । यह अपराध अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के संदर्भ में है । आईपीएल की विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ कुरेन ने आईपीएल की आचार संहिता की धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक का अपराध किया है । उन्होंने अपराध और सजा स्वीकार कर ली है । लेवल एक के अपराध में मैच रैफरी का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होता है ।’’

Advertisement
First Published - April 22, 2024 | 12:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement