facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: आईपीएल खेलने के लिए कोहली भारत लौटे, RCB ट्रेनिंग शिविर से जुड़ेंगे

Advertisement

Virat Kohli रविवार को मुंबई पहुंचे और उनके जल्द ही टीम के ट्रेनिंग शिविर से जुड़ने की उम्मीद है।

Last Updated- March 17, 2024 | 5:44 PM IST
Virat Kohli investment in IPO

IPL 2024: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने बेटे अकाय के जन्म के बाद रविवार को भारत लौट आये और आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए अपनी फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) के ट्रेनिंग शिविर में जुड़ने को तैयार हैं।

कोहली ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला लेते हुए भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट श्रृंखला से हटने का फैसला किया था। बाद में बताया गया कि यह ब्रेक इसलिये लिया गया ताकि यह स्टार बल्लेबाज ब्रिटेन में अपने बेटे के जन्म के समय अपनी पत्नी के साथ रह सके।

IPL प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट किया, ‘‘विराट कोहली लौट आये हैं। ‘रेड किंग’ भारत में 22 मार्च को CSK के खिलाफ अपना आईपीएल अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं।’’ इसमें लिखा था, ‘‘किंग के लिए चीयर करने और ‘किंगली बीट्स’ पर थिरकने के लिए तैयार हो जाइये क्योंकि स्टार स्पोर्ट्स का नया एंथम ‘कोहली कॉलिंग’ सभी मंच पर रिलीज हो गया है। इस आईपीएल में कोहली के संबंध में सभी चीजों के लिए स्टार स्पोर्ट्स पर ट्यून करें।’’

Also read: IPL 2024: भारत में नहीं इस देश में हो सकता है आईपीएल का दूसरा फेज़, तैयारी में लगी BCCI

कोहली रविवार को मुंबई पहुंचे और उनके जल्द ही टीम के ट्रेनिंग शिविर से जुड़ने की उम्मीद है। RCB अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पायी है। कोहली ने पिछले आईपीएल सत्र में 639 रन बनाये थे।

Advertisement
First Published - March 17, 2024 | 5:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement