facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: रॉयल्स टीम में जम्पा की जगह कोटियान, शरत टाइटंस से जुड़े

Advertisement

आईपीएल ने कर्नाटक के विकेटकीपर बल्लेबाज बी आर शरत के रोबिन मिंज की जगह गुजरात टाइटंस से जुड़ने की भी जानकारी दी।

Last Updated- March 22, 2024 | 3:24 PM IST
Adam Zampa

मुंबई को 42वां रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले तनुष कोटियान को आस्ट्रेलिया के एडम जम्पा के विकल्प के तौर पर शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल किया गया ।

कोटियान को उनके बेसप्राइज 20 लाख रूपये में खरीदा गया । पिछले सत्र में जम्पा ने रॉयल्स के लिये छह मैचों में आठ विकेट लिये थे । उन्हें डेढ करोड़ रूपये पर टीम में बरकरार रखा गया लेकिन जून में होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर कार्यभार का हवाला देकर जम्पा ने आईपीएल से नाम वापिस ले लिया ।

आफ स्पिनर और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज कोटियान ने मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाई थी लेकिन संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिये उनकी शिकायत की गई। कोटियान ने शानदार वापसी की और इस रणजी सत्र में प्लेयर आफ द टूर्नामेंट रहे । उन्होंने 502 रन बनाने के साथ 29 विकेट लिये थे ।

उन्होंने क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा के खिलाफ नाबाद 120 और सेमीफाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाये थे । आईपीएल ने कर्नाटक के विकेटकीपर बल्लेबाज बी आर शरत के रोबिन मिंज की जगह गुजरात टाइटंस से जुड़ने की भी जानकारी दी।

झारखंड के मिंज मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल होने के कारण बाहर हो गए थे । शरत 20 लाख रूपये की बेसप्राइज पर टीम से जुड़े ।

Advertisement
First Published - March 22, 2024 | 3:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement