facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024, RCB vs GT: बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में उम्मीदें अभी भी बरकरार

Advertisement

डु प्लेसी ने 23 गेंद में दस चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाये जबकि विराट कोहली ने 27 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों के साथ 42 रन की पारी खेली।

Last Updated- May 05, 2024 | 9:30 AM IST
बेंगलुरू ने गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हराया, प्लेऑफ की रेस में उम्मीदें अभी भी बरकरार, Bengaluru beat GT by 4 wickets, keep playoffs hopes alive

IPL 2024, RCB vs GT: अपने गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसी के अर्धशतक की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने इंडियन प्रीमियर लीग के मैच में शनिवार को गुजरात टाइटंस को चार विकेट से हरा दिया। डु प्लेसी ने 23 गेंद में दस चौकों और तीन छक्कों की मदद से 64 रन बनाये जबकि विराट कोहली ने 27 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों के साथ 42 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिये 35 गेंद में 92 रन जोड़े। अपनी गलतियों के कारण हालांकि एक बार आरसीबी 148 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई थी।

इस जीत से आरसीबी 11 मैचों में आठ अंक के साथ सातवें स्थान पर है और तकनीकी तौर पर प्लेआफ की दौड़ से बाहर नहीं हुई है। डुप्लेसी और कोहली ने पावरप्ले में 92 रन जोड़े जिसमें 10 चौके और सात छक्के शामिल थे। कोहली ने तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को पहले ही ओवर में दो छक्के लगाये। डुप्लेसी ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को दूसरे ओवर में तीन चौके और एक छक्के समेत 20 रन निकाले।

अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे स्पिनर मानव सुतार भी कुछ नहीं कर सके। कोहली ने सुतार को लगातार दो छक्के लगाये। डुप्लेसी ने मोहित को पांचवें ओवर में चार चौके जड़कर 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। आरसीबी ने छठे से 10वें ओवर के बीच में विल जैक्स, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन के विकेट गंवा दिये।

लिटिल ने 45 रन देकर चार विकेट लिये जबकि नूर अहमद को दो विकेट मिले। अहमद ने कोहली को पवेलियन भेजा लेकिन दिनेश कार्तिक ने 12 गेंद में 21 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। इससे पहले आरसीबी के गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन और अपनी गलतियों के कारण गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज19 . 3 ओवर में 147 रन पर पवेलियन लौट गए।

Also read: IPL 2024, CSK vs PBKS: सीएसके की निगाहें पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार दूसरे मैच को जीतने पर

गुजरात के लिये डेविड मिलर और शाहरूख खान ने 61 रन और राहुल तेवतिया तथा राशिद खान ने 44 रन की साझेदारी की। टीम को शीर्षक्रम पर एक अच्छी साझेदारी की कमी खली। आरसीबी के तेज गेंदबाजों के सामने गुजरात के शीर्षक्रम के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आये। मोहम्मद सिराज ने 29 रन देकर और यश दयाल ने 21 रन देकर दो दो विकेट लिये।
गुजरात की टीम पावरप्ले में दो चौके ही लगा सकी जिससे साबित होता है कि बल्लेबाज किस कदर दबाव में थे। गुजरात का पावरप्ले में स्कोर तीन विकेट पर 23 रन था जो इस सत्र का न्यूनतम स्कोर है । सिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिधिमान साहा को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों लपकवाया। वहीं शुभमन गिल डीप प्वाइंट में विजयकुमार विशाक को कैच देकर लौटे।

कैमरन ग्रीन ने पावरप्ले में तीसरा विकेट फॉर्म में चल रहे बी साई सुदर्शन के रूप में लिया जिन्होंने मिड आफ में विराट कोहली को कैच थमाया। मिलर ने 20 गेंद में 30 और शाहरूख ने 24 गेंद में 37 रन बनाकर गुजरात को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाने की कोशिश की। दोनों ने चौथे विकेट के लिये 37 गेंद में 61 रन जोड़े।

मिलर को 23 के स्कोर पर कर्ण शर्मा की गेंद पर ग्रीन ने स्क्वेयर लेग में जीवनदान दिया। उन्होंने कर्ण को दो छक्के लगाये लेकिन इसी गेंदबाज ने उन्हें डीप में ग्लेन मैक्सवेल के हाथों लपकवाया। शाहरूख रन लेने के प्रयास में कोहली के सटीक थ्रो पर रन आउट हो गए। तेवतिया ने 21 गेंद में 35 और राशिद ने 14 गेंद में 18 रन बनाये। राशिद को यश दयाल ने आउट किया। तेवतिया ने कर्ण को 16वें ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया।

Advertisement
First Published - May 5, 2024 | 9:30 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement