facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: पीठ में थोड़ी जकड़न के कारण ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर खेले रोहित शर्मा- पीयूष चावला

Advertisement

IPL 2024: ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर खेलने उतरे रोहित 12 गेंद में महज 11 रन ही जोड़ सके।

Last Updated- May 04, 2024 | 12:36 PM IST
Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders
Mumbai Indians player Piyush Chawla with Ishan Kishan

लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को पीठ में थोड़ी जकड़न के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में बतौर ‘इम्पैक्ट सब’ खेलने के लिए बाध्य होना पड़ा था। ‘इम्पैक्ट सब’ के तौर पर खेलने उतरे रोहित 12 गेंद में महज 11 रन ही जोड़ सके।

इस मैच में मुंबई इंडियंस को केकेआर से 24 रन की हार का सामना करना पड़ा। इससे पांच बार की चैम्पियन टीम इस साल के आईपीएल से लगभग बाहर हो गयी है।

चावला ने वानखेडे स्टेडियम में मैच के बाद मीडिया से कहा, ‘‘उन्हें पीठ में थोड़ी जकड़न थी इसलिये ऐहतियातन यह फैसला किया गया।’’

मुंबई इंडियंस की यह 11 मैच में आठवीं हार है जिससे हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो गये हैं और चावला ने भी स्वीकार किया कि वे सिर्फ अब सम्मान के लिए खेलेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सम्मान के लिये खेलेंगे क्योंकि जब आप मैदान में उतरते हो तो आप यह नहीं सोचते कि आप क्वालीफाई करोगे या नहीं करोगे। ’’ चावला ने कहा, ‘‘आपको अपने नाम के लिए खेलना होगा और हम इसी के लिए खेल रहे हैं। ’’

Advertisement
First Published - May 4, 2024 | 12:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement