facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024: पहली बार भारत से बाहर होगी आईपीएल की नीलामी, 19 दिसंबर को तय होगा कौन किस टीम में

Advertisement

दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की नीलामी 19 दिसंबर को UAE के दुबई में होगी।

Last Updated- November 03, 2023 | 8:43 PM IST
IPL trophy
Representative Image

दुनिया की सबसे फेमस क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) की नीलामी 19 दिसंबर को UAE के दुबई में होगी। ऐसा पहली बार हो रहा है जब IPL की नीलामी भारत के बाहर हो रही हो। ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रेंचाइजी के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने की डेडलाइन यानी अंतिम तारीख 26 नवंबर तय की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2024 की नीलामी में, हर टीम के लिए सैलरी पर्स 100 करोड़ रुपये होगा। बता दें कि यह IPL 2023 के दौरान खिलाड़ियों की नीलामी में लगाई गई बोली से 5 करोड़ रुपये ज्यादा है।

ऑस्ट्रेलिया के मिचल स्टार्क की होगी वापसी

IPL 2024 की नीलामी गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे के साथ होगी। ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियर तेज गेंदबाज मिचल स्टार्क (Mitchell Starc ) IPL में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा है कि वह इस सीजन में खेलना चाहते हैं।

रोमारियो शेफर्ड MI में शामिल

टाटा आईपीएल (TATA IPL) 2024 से पहले चल रही टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ट्रेडिंग विंडो के दौरान रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd ) को मुंबई इंडियंस (MI) ने खरीद लिया है। शेफर्ड की मौजूदा फीस 50 लाख रुपये है, जिस रेट पर उन्हें MI के लिए खरीदा गया है। बता दें कि शेफर्ड ने LSG और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की ओर से खेलते हुए 4 आईपीएल मैच खेले हैं।

IPL टीम पर्स में बची रकम (करोड़ रुपये) 
पंजाब किंग्स 12.20
मुंबई इंडियंस 0.05
सनराइजर्स हैदराबाद 6.55
गुजरात टाइटन्स 4.45
डेल्ही कैपिटल्स 4.45
लखनऊ सुपर जायंट्स 3.55
राजस्थान रॉयल्स 3.35
रॉय चैलेंजर बेगलूरु 1.75
कोलकाता नाइट राइडर्स 1.65
चेन्नई सुपर किंग्स 1.5
नोट- यह डेटा 3 नवंबर, 2023 तक के हिसाब से है।

Advertisement
First Published - November 3, 2023 | 8:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement