facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2025: भारत-पाक सीजफायर के बाद IPL पर राहत की उम्मीद, BCCI आज करेगा अहम बैठक

Advertisement

BCCI की बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा यही होगा कि टूर्नामेंट को फिर कब से शुरू किया जाए।

Last Updated- May 11, 2025 | 3:23 PM IST
ipl
Representative Image

IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते BCCI ने 9 मई को IPL 2025 को एक हफ्ते के लिए स्थगित करने की घोषणा की थी। लेकिन 10 मई को दोनों देशों के बीच तत्काल प्रभाव से सीजफायर की घोषणा के बाद टूर्नामेंट फिर से शुरू होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसी सिलसिले में आज (रविवार) BCCI की सभी 10 IPL टीमों और संबंधित हितधारकों के साथ अहम बैठक हो रही है।

अब सवाल उठता है कि इस बैठक में क्या फैसले लिए जा सकते हैं और IPL 2025 कब से फिर शुरू होगा?

IPL 2025 की नई शुरुआत कब से?

BCCI की बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा यही होगा कि टूर्नामेंट को फिर कब से शुरू किया जाए। संभावना है कि मौजूदा स्थगन की अवधि खत्म होने के बाद यानी गुरुवार या शुक्रवार से IPL फिर से शुरू हो सकता है। हालांकि अगर बोर्ड थोड़ा और सतर्क रुख अपनाता है तो फैसला कुछ और दिन के लिए टल सकता है।

क्या टूर्नामेंट पहले जैसी योजना पर लौटेगा?

BCCI यह फैसला भी ले सकता है कि बचे हुए मैच उसी योजना के तहत कराए जाएं, जैसे पहले तय किया गया था। अभी सीजन के 16 मुकाबले बाकी हैं। अगर भारत-पाक तनाव सीजफायर के बाद नहीं बढ़ता है तो BCCI के लिए लॉजिस्टिक या शेड्यूलिंग में कोई बड़ी समस्या नहीं होगी और टूर्नामेंट थोड़ी देरी से ही सही, पूरा हो जाएगा।

BCCI का ‘प्लान B’ भी हो सकता है लागू

IPL के स्थगन के बाद BCCI ने एक वैकल्पिक योजना (Plan B) भी तैयार की थी, जिसमें बाकी मैच एक या दो शहरों—जैसे चेन्नई, बेंगलुरु या हैदराबाद—में कराने की बात थी। अब जबकि टूर्नामेंट को फिर से पहले जैसी योजना पर लाया जा सकता है, तब भी बोर्ड एहतियातन Plan B को लागू कर सकता है ताकि किसी भी नए व्यवधान से बचा जा सके।

डबल-हेडर से कम किया जा सकता है टूर्नामेंट का समय

IPL के स्थगन से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर भी प्रभावित हुआ है। कई विदेशी बोर्डों को चिंता है कि IPL अगर ज्यादा खिंचता है तो उनके खिलाड़ी देश के लिए खेलने या IPL में रुकने के बीच फंस सकते हैं। ऐसे में BCCI बचे हुए मुकाबलों को डबल-हेडर (एक दिन में दो मैच) के रूप में आयोजित कर सकता है ताकि टूर्नामेंट तय समय के आसपास ही पूरा हो सके।

Advertisement
First Published - May 11, 2025 | 3:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement