facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL auction 2024: मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, KKR ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, भारत के मनीष पांडे और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो को कोई खरीदार नहीं मिला।

Last Updated- December 19, 2023 | 3:59 PM IST
IPL auction 2024: Mitchell Starc becomes the most expensive player in IPL history, bought by KKR for Rs 24.75 crore

IPL auction 2024: मिचेल स्टार्क अपने हमवतन पैट कमिंस को पीछे छोड़कर आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा। स्टार्क न केवल आईपीएल के इतिहास में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं, बल्कि वह पहले खिलाड़ी हैं जिन पर टीम बजट का लगभग 1/4 खर्च किया गया है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल नीलामी के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड बनाया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने उन्हें 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने दुबई में चल रही आईपीएल नीलामी में 14 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

पंजाब किंग्स ने भारत के मध्यम गति के गेंदबाज हर्षल पटेल को  11.75 करोड़ रुपये में खरीदा। अल्जारी जोसेफ को आरसीबी ने 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।

हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड को मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी के दौरान 6.80 करोड़ रुपए में खरीदकर अपनी टीम से जोड़ा जबकि वेस्टइंडीज के रोवमैन पावेल को राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 7.40 करोड़ रुपए में खरीदा।

गेराल्ड कोएत्जी को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा।  कोएत्जी का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। ट्रेिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया। केएस भरत को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख की कीमत में खरीदा।

चेतन सकारिया को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 50 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपने साथ जोड़ा।

नीलामी में सबसे पहला नाम वेस्टइंडीज के T20 कप्तान पावेल का था जिनका आधार मूल्य दो करोड रुपए था। उनको खरीदने के लिए तीन टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। आखिर में राजस्थान रॉयल्स की टीम इस ‘बिग हिटर’ को अपनी टीम से जोड़ने में सफल रही।

Also read: IPL auction 2024: आज दोपहर 1 बजे से शुरू होगी नीलामी; चेक करें स्ट्रीमिंग डिटेल

पावेल कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में बारबाडोस रॉयल्स के कप्तान भी हैं। भारत के खिलाफ विश्व कप फाइनल में मैच विजेता शतक जड़ने वाले हेड को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स ने बोली लगाई। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को आखिर में सनराइजर्स ने अपनी टीम से जोड़ा।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ, भारत के मनीष पांडे और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसो को कोई खरीदार नहीं मिला जबकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने चार करोड़ रुपए में खरीदा।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है।  इस मिनी ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हो रहा है, जिसमें 216 भारतीय और 116 विदेशी प्लेयर्स हैं।

Advertisement
First Published - December 19, 2023 | 2:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement