facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा

Advertisement

बांग्लादेश सरकार का यह फैसला बीसीसीआई द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश देने के दो दिन बाद आया है

Last Updated- January 05, 2026 | 10:59 PM IST
ipl
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगा दिया गया है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि इसका क्रिकेट की इस प्रतिष्ठित और लोकप्रिय लीग पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। विशेषज्ञों के अनुसार इस प्रतिबंध के कारण कोई राजस्व हानि नहीं होगी और पड़ोसी देश के इस कदम से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आमदनी पर भी कोई खास प्रभाव नहीं होगा।

बांग्लादेश सरकार का यह फैसला बीसीसीआई द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश देने के दो दिन बाद आया है। रहमान को रिलीज किए जाने के बाद सबसे पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से टी20 विश्व कप के मैचों को भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी और घोषणा की थी कि वह 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजेगा।

वैल्यूएशन कंपनी डीऐंडपी एडवाइजरी के मैनेजिंग पार्टनर संतोष एन ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘मुझे नहीं लगता कि बांग्लादेश में आईपीएल के प्रसारण पर प्रतिबंध का कोई बड़ा असर पड़ेगा, क्योंकि इसका बीसीसीआई को मिलने वाले राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ता है और न ही उस राशि पर जो प्रसारक को चुकानी होगी।’ उन्होंने विस्तार से बताया कि इससे दर्शक संख्या पर भी कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि अतीत में भी केवल दो से तीन सक्रिय खिलाड़ी ही बांग्लादेश के खेलते रहे हैं।

टीआरए रिसर्च के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन चंद्रमौलि ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि भले ही बांग्लादेश के पास एक मजबूत टीम है, लेकिन बांग्लादेश सरकार के इस कदम से प्रसारक के राजस्व पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

Advertisement
First Published - January 5, 2026 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement