facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL ने हमारी जिंदगियां बदल दी, एसए20 लीग से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को फायदा होगा: डिविलियर्स

Advertisement
Last Updated- December 29, 2022 | 4:47 PM IST
de villiers

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने एबी डिविलियर्स की जिंदगी बदल की और इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज को उम्मीद है कि स्वदेश में पहली एसए20 लीग (दक्षिण अफ्रीका 20 लीग) से दक्षिण अफ्रीका में युवा पीढ़ी को ऐसा ही फायदा मिलेगा। पहली एसए20 लीग में छह टीम हिस्सा लेंगी और इसकी शुरुआत 10 जनवरी को न्यूलैंड्स में होगी।

लीग का पहला मुकाबला एमआई केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। लीग की सभी टीम को आईपीएल फ्रेंचाइजी ने खरीदा है। वर्ष 2008 में आईपीएल की शुरुआत से लेकर पिछले साल संन्यास लेने तक इस लुभावनी टी20 लीग में खेलने वाले डिविलियर्स ने कहा कि एसए20 से खेल को दक्षिण अफ्रीका में वह बढ़ावा मिलेगा जिसकी उसे जरूरत है।

डिविलियर्स ने क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एसए20 दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के लिए सही समय पर हो रहा है। हमने देखा है कि इन लीग ने संबंधित देशों में कितना अच्छा काम किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे युवाओं को इस आधार और मंच से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा।’’

डिविलियर्स की आगामी टी20 लीग के दौरान जिन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी उनमें एमआई केप टाउन के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस शामिल हैं। इस साल आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में शिखर धवन का टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन का रिकॉर्ड तोड़कर सुर्खियां बटोरने वाले 19 साल के ब्रेविस ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

उन्होंने आईपीएल और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में प्रभावित करने के बाद क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के टी20 चैलेंज में सिर्फ 57 गेंद में 162 रन की तूफानी पारी खेली। डिविलियर्स का मानना है कि ब्रेविस को सैम कुरेन और लियाम लिविंगस्टोन जैसे इंग्लैंड के विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों के साथ खेलने का वैसे ही फायदा मिला जैसे उन्हें 2008 में पहली बार आईपीएल से जुड़ने पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ग्लेन मैकग्रा के साथ खेलने का फायदा मिला था।

Advertisement
First Published - December 29, 2022 | 4:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement