facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

18 साल का इंतजार हुआ खत्म, RCB ने पहली बार उठाई IPL ट्रॉफी; पंजाब को हराकर बनी चैंपियन

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 7 विकेट खोकर सिर्फ 182 रन ही बना सकी।

Last Updated- June 04, 2025 | 4:41 PM IST
IPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल में पंजाब किंग्स को 9 रन से हराकर इतिहास रच दिया। 18 साल से ट्रॉफी का इंतजार कर रही RCB का सपना अंतत: पूरा हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए, जिसके जवाब में पंजाब किंग्स 7 विकेट खोकर सिर्फ 182 रन ही बना सकी।

RCB की शुरुआत खराब रही जब फिल सॉल्ट 16 रन बनाकर काइल जेमिसन का शिकार बने। मयंक अग्रवाल (24) और कप्तान रजत पाटीदार (26) ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन युजवेंद्र चहल और जेमिसन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली ने 43 रनों की पारी खेली, लेकिन रन गति बढ़ाने की कोशिश में अजमतुल्लाह उमरजई ने उन्हें आउट कर दिया। लियाम लिविंगस्टोन (25) और जीतेश शर्मा (24) ने छोटी-छोटी पारियां खेलीं, लेकिन अंतिम ओवर में अर्शदीप सिंह ने क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को आउट कर RCB को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।

पंजाब की बल्लेबाजी ढह गई, RCB की गेंदबाजी चमकी

191 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी रही। प्रियांश आर्य (24) और प्रभसिमरन सिंह (26) ने पहले विकेट के लिए तेज शुरुआत दी, लेकिन जोश हेजलवुड ने आर्य को आउट कर पहला झटका दिया। प्रभसिमरन को रोमारियो शेफर्ड ने 26 पर आउट किया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 1 रन बनाकर शेफर्ड की गेंद पर विकेटकीपर के हाथों लपके गए। जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए, लेकिन क्रुणाल पंड्या ने उन्हें पवेलियन भेजा।

17वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नेहाल वढेरा और मार्कस स्टोइनिस को आउट कर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। शशांक सिंह अकेले पड़ गए और पंजाब 20 ओवर में 184/7 तक ही पहुंच सकी। भुवनेश्वर और क्रुणाल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि यश, हेजलवुड और शेफर्ड ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस सीजन में इस मैदान पर सबसे कम स्कोर का बचाव करते हुए RCB ने शानदार जीत दर्ज की।

विराट कोहली की अगुवाई में RCB ने अपनी वफादारी और मेहनत को साबित किया। यह जीत उनके प्रशंसकों के लिए एक यादगार पल बन गया।

Virat Kohli की Brand Value के आगे सब फीके, Brands के सरताज हैं विराट

Video: जानें Virat Kohli के Test Cricket को लेकर हर बात, हर रिकार्ड

 

Advertisement
First Published - June 3, 2025 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement