facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL Final Match: भारी बारिश की भेंट चढ़ा IPL फाइनल, अब ‘रिजर्व डे’ पर खेला जायेगा

Advertisement
Last Updated- May 28, 2023 | 11:57 PM IST
IPL

भारी बारिश के कारण चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल अब ‘रिजर्व डे’ सोमवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेला जायेगा। यह घोषणा स्थानीय समयानुसार रात 10 बजकर 55 मिनट पर की गई।

मौसम विभाग ने पहले ही रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की थी और भारी तादाद में यहां जुटे दर्शकों को खराब मौसम से निराशा हाथ लगी । टॉस के समय से आधा घंटा पहले यानी साढे छह बजे से ही बारिश शुरू हो गई और अगले ढाई घंटे में रूक रूककर होती ही रही ।

बारिश रात नौ बजे रूकी तो कवर हटा लिये गए जबकि 8.30 से दो सुपर सोपर भी काम कर रहे थे । इसके बाद हालांकि भारी बारिश आने से मैदानकर्मियों को फिर कवर बिछाने पड़े और वॉर्मअप के लिये उतरे खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ा ।

आउटफील्ड के जिन हिस्सों पर कवर नहीं था, वहां पानी जमा हो गया था । बारिश रूकने पर भी उसे सुखाने में एक घंटे से अधिक समय लगता । आईपीएल के नियमों के अनुसार अगर मैच कटआफ समय यानी 12 बजकर छह मिनट पर भी शुरू नहीं हो पाता तो फाइनल के लिये एक रिजर्व डे होता है ।

कटआफ समय के भीतर शुरू होने पर प्रति टीम पांच ओवर का मैच होता । सोमवार को बारिश की भविष्यवाणी नहीं है जिससे पूरे बीस ओवर का मैच होने की उम्मीद है ।

Advertisement
First Published - May 28, 2023 | 11:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement