facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL टिकट होंगे महंगे, सरकार ने जीएसटी बढ़ाकर 40% किया; फैंस की जेब पर पड़ेगा असर

Advertisement

पिछले सीजन तक जीएसटी से पहले पांच सौ रुपये के बेस प्राइस वाले आईपीएल टिकट की कीमत 28 फीसदी जीएसटी के साथ अंततः 640 रुपये थी।

Last Updated- September 04, 2025 | 7:56 PM IST
GST on IPL Ticket

देश भर के क्रिकेट प्रेमियों को जीएसटी में सुधार से झटका लगा है। दो टैक्स स्लैब वाली नए जीएसटी सिस्टम के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टिकटों के दाम बढ़ने वाले हैं। फैंस को अगले सीजन में IPL के टिकटों के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि सरकार ने इन मैचों में एंट्री पर जीएसटी को 28 फीसदी से बढ़ाकर 40 फीसदी कर दिया है।

IPL टिकटों पर लगेगा 40% जीएसटी

बुधवार देर रात जारी वित्त मंत्रालय की एक इश्यू के अनुसार, ‘‘कैसीनो, रेस क्लब, कैसीनो या रेस क्लब वाली किसी भी जगह या आईपीएल जैसी खेल प्रतियोगिताओं में एंट्री पर आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) के साथ 40 फीसदी जीएसटी लगेगा।’’

पिछले सीजन तक जीएसटी से पहले पांच सौ रुपये के बेस प्राइस वाले आईपीएल टिकट की कीमत 28 फीसदी जीएसटी के साथ अंततः 640 रुपये थी। हालांकि 2026 सीजन के दौरान सरकार द्वारा 40 फीसदी जीएसटी लगाने के बाद अब यही टिकट 700 रुपये का हो जाएगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि आईपीएल टिकटों को ‘विलासिता की वस्तुओं’ की कैटेगरी में रखा जाता है।

Also Read: GST में बड़ा बदलाव: क्या सस्ते होंगे आपके स्मार्टफोन? जानें पूरी डिटेल

इंडिया के इंटरनेशनल मैच पर 18% जीएसटी

हालांकि भारत के इंटरनेशनल मुकाबलों को अन्य खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत रखा गया है और 500 रुपये से ज्यादा कीमत के टिकटों पर 18 फीसदी का कम जीएसटी लगेगा। पांच सौ रुपये से कम मूल्य के किसी भी टिकट को जीएसटी से छूट दी जाएगी।

नियम में कहा गया है, ‘‘मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिताओं सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं में एंट्री पर छूट जारी रहेगी जहां की टिकट की कीमत 500 रुपये से ज्यादा नहीं है। और अगर टिकट की कीमत 500 रुपये से ज्यादा है तो उस पर 18 फीसदी की मानक दर से टैक्स लगता रहेगा।’’

जहां तक आईपीएल का सवाल है तो टिकटों की कीमतों पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) का कंट्रोल नहीं है और हर फ्रेंचाइजी अपने-अपने घरेलू मैदानों पर कीमतें तय करती हैं।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - September 4, 2025 | 5:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement