facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत को 2024 में तेज गेंदबाजों की बड़ी खेप तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए: इरफान पठान

Advertisement

भारत को पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी की बड़ी कमी खली और उसे इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

Last Updated- January 02, 2024 | 8:23 PM IST
Shami and Bumrah

पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि भारत को 2024 में अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इस विभाग में उसकी कमजोरी खुलकर सामने आ गई।

भारत को पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी की बड़ी कमी खली और उसे इस मैच में हार का सामना करना पड़ा। चोटों से परेशान रहने वाले जसप्रीत बुमराह को शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे गेंदबाजों से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

पठान ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘भारत को 2024 में तेज गेंदबाजों की अच्छी इकाई तैयार करने की जरूरत है। दक्षिण अफ्रीका में क्या हुआ हम सभी ने देखा। हमारे ‘बैकअप’ गेंदबाज तैयार नहीं थे। हमें शमी की बहुत कमी खली।’’

Also read: T20 World Cup: रोहित और विराट से बात कर सकते हैं अगरकर, IPL में 30 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान ना करे, अगर बुमराह के साथ कुछ हो जाता है, जैसे कि वह अतीत में चोटिल होते रहे हैं। ऐसे में अगर हमने तेज गेंदबाजों की बड़ी खेप तैयार नहीं की तो हमें उनके (बुमराह और शमी) जैसे अच्छे तेज गेंदबाज नहीं मिलेंगे। आपके पास उच्च स्तर पर खेलने के लिए कम से कम सात या आठ तेज गेंदबाज हमेशा तैयार होने चाहिए।’’

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम में युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण होना चाहिए। गावस्कर ने कहा, ‘‘हमारा ध्यान युवा और अनुभव का अच्छा मिश्रण तैयार करने पर होना चाहिए, क्योंकि इससे हमेशा लाभ मिलता है। युवाओं के उत्साह को कम करने के लिए आपको शांत दिमाग से भी काम करने की जरूरत है।’’

Advertisement
First Published - January 2, 2024 | 8:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement