facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ISSF World Championship: भारतीय पुरुष एयर पिस्टल टीम ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता, चीन को मिला गोल्ड मेडल

Advertisement

नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 अंक हासिल किये । चीन की टीम में झेंग बोवेन (587), ल्यू जुनहुई (582) और शी यू (580) शामिल थे

Last Updated- August 17, 2023 | 8:15 PM IST
Indian men bag 10m air pistol team bronze at ISSF World Championship
SAI Media

भारत का ISSF विश्व चैंपियनशिप में अभियान प्रभावहीन तरीके से शुरू हुआ जब गुरुवार को प्रतिस्पर्धा पेश कर रहे छह 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजों में से कोई भी 2024 पेरिस ओलंपिक कोटा हासिल नहीं कर पाया लेकिन भारतीय पुरूष दस मीटर एयर पिस्टल टीम ने कांस्य पदक जीता ।

भारतीय टीम के सदस्यों शिवा नरवाल, सरबजोत सिंह और अर्जुन सिंह चीमा ने 1734 अंक बनाये। जर्मनी की टीम उनसे नौ अंक आगे रहकर रजत पदक जीतने में कामयाब रही। चीन की टीम ने 1749 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता।

नरवाल ने 579, सरबजोत ने 578 और चीमा ने 577 अंक हासिल किये । चीन की टीम में झेंग बोवेन (587), ल्यू जुनहुई (582) और शी यू (580) शामिल थे। जर्मनी के लिए रोबिन वाल्टर ने 586, माइकल श्वाल्ड ने 581 जबकि पॉल फ्रोइलिच ने 576 अंक जुटाए। चीन ने दांव पर लगे चारों स्वर्ण पदक जीते जबकि व्यक्तिगत वर्ग में भारत का कोई निशानेबाज आठ खिलाड़ियों के फाइनल में जगह नहीं बना सका।

क्वालीफिकेशन दौर के बाद नरवाल 17वें जबकि सरबजोत 18वें स्थान पर रहे। चीमा ने 26वां स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत वर्ग का स्वर्ण पदक चीन के बोवेन (244.3) ने जीता। सर्बिया के दामिर मिकेच (240.8) को रजत जबकि बुल्गारिया के किरिल किरोव (215.7) को कांस्य पदक मिला। महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में ईशा सिंह (572), पलक (570) और दिव्या टीएस (566) की टीम 1708 अंक के साथ 11वें स्थान पर रही और फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

चीन ने 1728 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि हंगरी (1726) को रजत और ईरान (1724) को कांस्य पदक मिला। व्यक्तिगत वर्ग में इशा क्वालीफिकेशन में 32वें, पलक 40वें और दिव्या 66वें स्थान पर रहीं। चीन की जियांग रेनशिन (239.8) ने स्वर्ण पदक जीता। यह टूर्नामेंट 2024 पेरिस ओलंपिक का क्वालीफाइंग टूर्नामेंट भी है ।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 8:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement