facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अभी सिर्फ शुरुआत है….यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि कल के लिए तैयार रहूं: Yashasvi Jaiswal

Advertisement

भारत ने पांच मैच की श्रृंखला में लगातार दो मैच हारने के बाद ईशान किशन को शीर्ष क्रम से हटाकर जायसवाल को मौका दिया।

Last Updated- September 19, 2023 | 3:10 PM IST
Ashwin one of greatest match-winners for India, Jaiswal's application was fabulous: Mhambrey

पहले टेस्ट क्रिकेट और फिर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ने वाले प्रतिभाशाली युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने कहा के यह अभी शुरुआत है और उन्हें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि वह कल के लिए तैयार रहें।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में शानदार प्रदर्शन करने वाले 21 वर्षीय जायसवाल ने भारत की तरफ से अपने पदार्पण टेस्ट क्रिकेट मैच में शतक जड़ा और फिर अर्धशतक बनाया।

जायसवाल को इसके बाद जब टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका मिला तो उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 51 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए। यह उनका सबसे छोटे प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केवल दूसरा मैच था।

यह अभी केवल शुरुआत: जायसवाल

जायसवाल ने भारत की नौ विकेट से जीत के बाद कहा,‘‘ यह अभी केवल शुरुआत है। मैं अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखना चाहता हूं। मैं अपने आज के प्रदर्शन से खुश हूं लेकिन मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं कल के लिए भी तैयार रहूं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ यह अर्धशतक वास्तव में खास है। भारत का प्रतिनिधित्व करना गौरवशाली क्षण होता है। निश्चित तौर पर इसके पीछे कड़ी मेहनत छुपी होती है। मैं खुशनसीब हूं कि मैं आज अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहा। ’’

भारत ने पांच मैच की श्रृंखला में लगातार दो मैच हारने के बाद ईशान किशन को शीर्ष क्रम से हटाकर जायसवाल को मौका दिया। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर चौथे टी20 मैच में पहले विकेट के लिए 165 रन जोड़कर भारतीय रिकॉर्ड की बराबरी की।

क्या यह नए युग की शुरुआत

पिछला रिकॉर्ड रोहित शर्मा और केएल राहुल के नाम था। ऐसे में स्वाभाविक ही यह सवाल पैदा होता है कि क्या यह नए युग की शुरुआत है।

जायसवाल ने इस पर विनम्रता से जवाब दिया,‘‘उन्होंने (रोहित और राहुल) ने जो किया है वह अद्भुत है। वे खेल के दिग्गज हैं। हमें बस वह करने की जरूरत है जो हम कर सकते हैं। हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है।’’

Advertisement
First Published - August 13, 2023 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement