facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jake Paul vs Mike Tyson Fight: तारीख, समय और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

Advertisement

माइक टायसन के लिए यह मुकाबला बहुत खास है क्योंकि वह 19 साल बाद रिंग में लौट रहे हैं। टायसन ने 2005 में केविन मैकब्राइड से हारने के बाद बॉक्सिंग छोड़ दी थी।

Last Updated- November 15, 2024 | 9:34 AM IST
Jake Paul vs Mike Tyson
Jake Paul vs Mike Tyson Fight (PC-@netflix)

Jake Paul vs Mike Tyson: माइक टायसन, 58 साल की उम्र में, एक बार फिर रिंग में वापसी कर रहे हैं और उनका मुकाबला 27 साल के यूट्यूबर से बॉक्सर बने जेक पॉल से होगा। यह फाइट शुक्रवार, 15 नवंबर को टेक्सास के आर्लिंगटन स्थित एटी एंड टी स्टेडियम में होगी। इसे “बैटल ऑफ जेनरेशन” नाम दिया गया है, जिसमें एक ओर दिग्गज हेवीवेट चैंपियन टायसन होंगे और दूसरी ओर उनकी आधी उम्र के उभरते स्टार जेक पॉल।

टेक्सस के लाइसेंसिंग एंड रेगुलेशंस डिपार्टमेंट द्वारा स्वीकृत इस प्रोफेशनल मुकाबले को पहले 20 जुलाई को आयोजित किया जाना था, लेकिन माइक टायसन की हेल्थ इशू (अल्सर) के कारण इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अब यह मुकाबला दर्शकों के लिए और भी खास हो गया है, क्योंकि 31 साल के उम्र के अंतर ने इसे बेहद रोमांचक बना दिया है।

माइक टायसन के लिए यह मुकाबला बहुत खास है क्योंकि वह 19 साल बाद रिंग में लौट रहे हैं। टायसन ने 2005 में केविन मैकब्राइड से हारने के बाद बॉक्सिंग छोड़ दी थी। 20 साल की उम्र में वर्ल्ड हेवीवेट टाइटल जीतने वाले सबसे युवा बॉक्सर टायसन ने अपने करियर में 58 में से 50 मुकाबले जीते हैं। उनके फैंस को उम्मीद है कि वह फिर से शानदार प्रदर्शन करेंगे।

दूसरी तरफ, जेक पॉल अपनी सबसे बड़ी जीत की तैयारी कर रहे हैं। 2018 में करियर शुरू करने वाले पॉल का रिकॉर्ड अब तक 10-1 है। अपनी ताकतवर पंचों के लिए फेमस पॉल ने 2023 में तीन मुकाबले जीते, जिनमें से दो पहले ही राउंड में खत्म कर दिए।

Jake Paul-Mike Tyson के बीच होने वाली फाइट में बदलाव

इस फाइट में एक खास बदलाव किया गया है, इस मुकाबले में आठ राउंड होंगे, जिनमें हर राउंड दो मिनट का होगा। दोनों फाइटर्स 14-औंस के ग्लव्स पहनेंगे, जो आमतौर पर इस्तेमाल होने वाले 10-औंस के ग्लव्स से भारी हैं। इसका उद्देश्य नॉकआउट्स के चांस कम करना और चोटों से बचाव सुनिश्चित करना है।

Jake Paul vs Mike Tyson: जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Jake Paul और Mike Tyson की बहुप्रतीक्षित फाइट आज (15 नवंबर) AT&T स्टेडियम, Arlington, Texas में होगी। यह मुकाबला रात 8 बजे ET (भारत में 16 नवंबर को सुबह 6:30 बजे) शुरू होगा।

जेक पॉल बनाम माइक टायसन फाइट की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो यह फाइट किसी भी टेलीविजन चैनल पर उपलब्ध नहीं होगी। इसे एक्सक्लूसिवली Netflix पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। दर्शक Netflix पर इस मुकाबले का सीधा आनंद ले सकते हैं।

Advertisement
First Published - November 15, 2024 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement