facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan Open 2023: श्रीकांत, प्रणय प्री-क्वार्टर फाइनल में, आकर्षी बाहर

Advertisement

पुरुष एकल के पहले दौर में श्रीकांत ने ताइवान के चोउ तीएन-चेन को 21-13, 21-13 से जबकि प्रणय ने चीन के ली शिफेंग को 21-17, 21-13 से हराकर अंतिम-16 में जगह पक्की की।

Last Updated- July 25, 2023 | 4:26 PM IST
Japan Open 2023: Srikanth, Prannoy in pre-quarterfinals, Aakarshi out

Japan Open 2023: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणय ने BWF जापान ओपन के पुरुष एकल में मंगलवार को यहां प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, लेकिन स्थानीय दिग्गज अकाने यामागुची के खिलाफ हार के साथ ही आकर्षी कश्यप का अभियान खत्म हो गया।

क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीकांत और प्रणय की होगी आपस में भिड़त

पुरुष एकल के पहले दौर में श्रीकांत ने ताइवान के चोउ तीएन-चेन को 21-13, 21-13 से जबकि प्रणय ने चीन के ली शिफेंग को 21-17, 21-13 से हराकर अंतिम-16 में जगह पक्की की। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों खिलाड़ी एक दूसरे का सामना करेंगे।

Also read: ISSF Junior Shooting Championships: कमलजीत ने भारत की झोली में डाले दो गोल्ड मेडल

आकर्षी जापान की यामागुची से पार पाने में असफल रहीं

महिला एकल में आकर्षी जापान की यामागुची से पार पाने में असफल रहीं और 17-21, 17-21 से हार गईं। महिला युगल में त्रीशा जॉली और पुलेला गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने जापान की सयाका होबारा और सुइजू की जोड़ी के खिलाफ पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए 11-21, 21-15, 21-14 से जीत दर्ज की।

मिश्रित युगल में रोहन कपूर और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ताइवान की ये होंग वेई और ली चिया ह्सिन की जोड़ी के खिलाफ पहले गेम की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी। भारतीय जोड़ी ने 21-18, 9-21, 18-21 से मुकाबला गंवाया।

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 4:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement