facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Japan Open: लक्ष्य सेमीफाइनल में, सात्विक-चिराग और प्रणय हारकर टूर्नामेंट से बाहर

Advertisement

अलमोड़ा के 21 वर्ष के राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन सेन का सामना इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से होगा ।

Last Updated- July 28, 2023 | 5:11 PM IST
BWF rankings: India's Pranay reached ninth place and Lakshya reached 11th place

भारत के लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) ने अपना प्रभावी प्रदर्शन जारी रखते हुए जापान के कोकी वातानाबे को सीधे गेम में हराकर जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट (Japan open) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि एच एस प्रणय और सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी हारकर बाहर हो गई ।

विश्व चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी सेन ने 33वीं रैंकिंग वाले वातानाबे को 21 . 15, 21 . 19 से शिकस्त दी । वह कनाडा और अमेरिका के बाद लगातार तीसरे सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

सेन का सामना इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से होगा

अलमोड़ा के 21 वर्ष के राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन सेन का सामना इंडोनेशिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त जोनाथन क्रिस्टी से होगा । दुनिया के दसवें नंबर के खिला़ड़ी प्रणय को दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने 19 . 21, 21 . 18, 21 . 8 से हराया ।

फॉर्म में चल रही सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी को ओलंपिक चैम्पियन चीनी ताइपै के ली यांग और वांग चि लान ने 21 . 15, 23 . 25, 21 . 16 से मात दी । इसके साथ ही उनका लगातार 12 मैच का विजय अभियान भी खत्म हो गया ।

कनाडा ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट जीतने वाले सेन ने 5 . 3 की बढत से आगाज किया और ब्रेक तक यह बढत 11 . 7 की कर ली । उन्हें जापानी विरोधी का सामना करन में दिक्कत नहीं आई और पहला गेम क्रॉसकोर्ट पर दो शानदार रिटर्न के साथ उन्होंने अपने नाम किया । दूसरे गेम में वातानाबे ने वापसी की कोशिश की लेकिन सेन ने लय नहीं छोड़ी । एक समय स्कोर 18 . 17 था लेकिन दो रिटर्न के साथ सेन ने एक मैच प्वाइंट बना लिया । इसके बाद बैकलाइन पर शानदार रिटर्न के साथ जीत दर्ज की ।

एक्सेलसेन और प्रणय का मैच काफी रोमांचक रहा

एक्सेलसेन और प्रणय का मैच काफी रोमांचक रहा और दोनों ने शानदार रेलियां लगाई । पिछले तीन मैचों में दो बार एक्सेलसेन को हरा चुके प्रणय ने पहला गेम जीता और दूसरे में भी 7 . 1 की बढत बना ली थी लेकिन इसके बाद लय कायम नहीं रख सके । एक्सेलसेन ने वापसी करते हुए शानदार स्मैश लगाये और 17 . 13 की बढत बना ली । प्रणय ने वापसी करके स्कोर 17 . 17 किया ।

क्रॉसनेट शॉट के दम पर एक्सेलसेन ने फिर दो अंक की बढत बना ली हालांकि प्रणय ने एक बार फिर स्कोर 19 . 19 कर दिया । बेहतरीन क्रॉसनेट शॉट पर प्रणय ने एक अंक की बढत बनाई । एक्सेलसेन ने हालांकि लगातार अंक लेकर वापसी की । तीसरे गेम में भी स्कोर बराबरी पर था लेकिन एक्सेलसेन ने लगातार सात अंक हासिल किये । दूसरी ओर थकान प्रणय पर हावी हो गई थी और वह गलतियां करते चले गए।

Advertisement
First Published - July 28, 2023 | 5:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement