facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jasprit Bumrah बने पापा….घर आया नन्हा मेहमान, सोशल मीडिया पर बेटे के नाम का भी किया खुलासा

Advertisement

जसप्रीत बुमराह ने अपने बेटे के नाम (Jasprit Bumrah Son Name) का भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद जसप्रीत बुमराह है। 

Last Updated- September 19, 2023 | 2:57 PM IST
Jasprit Bumrah

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पिता बन गए हैं। उनकी वाइफ संजना गणेशन ने बेबी बॉय यानी बेटे को जन्म दिया है। बुमराह ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करते हुए यह जानकारी दी है।

इसके साथ ही जसप्रीत बुमराह ने अपने बेटे के नाम (Jasprit Bumrah Son Name) का भी खुलासा कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनके बेटे का नाम अंगद जसप्रीत बुमराह है।

बच्चे के जन्म के दौरान वाइफ के साथ मौजूद रहने के लिए भारत लौटे बुमराह

इससे पहले Jasprit Bumrah श्रीलंका में चल रहे एशिया कप (Asia Cup 2023) से वापस भारत आ गए थे। वह अपने बच्चे के जन्म के दौरान अपनी वाइफ के साथ मौजूद रहने के लिए भारत के लौट गए। बुमराह नेपाल के खिलाफ आज होने वाला मुकाबला नहीं खेलेंगे और सीधा सुपर 4 राउंड का हिस्सा बनेंगे।

Also Read: हरमनप्रीत महिला बिग बैश लीग के विदेशी खिलाड़ियों के ड्राफ्ट में चयनित होने वाली इकलौती भारतीय

बुमराह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर ट्वीट किया, “हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है और हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं ज्यादा भरा हुआ है। आज सुबह हमने अपने बेटे ‘अंगद जसप्रित बुमराह’ का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं और हमारे जीवन का यह नया अध्याय अपने साथ जो कुछ भी लेकर आएगा उसके लिए हम बहुत उत्सुक हैं।”

बता दें कि भारतीय बोलिंग अटैक की रीढ़ माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह की हाल में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हुई है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ संपन्न हुई सीरीज में टीम की कप्तानी के साथ शानदार गेंदबाजी की।

Jasprit Bumrah का फिट रहना अहम

बुमराह का फिट रहना और भारतीय टीम में होने बहुत अहम माना जा रहा है। वर्ल्ड कप की तैयारी से भी बुमराह का भारतीय टीम में होना बहुत जरूरी है।

Also Read: World Cup 2023: KL Rahul का भारत की विश्वकप टीम में शामिल होना तय, सैमसन होंगे बाहर

वहीं, एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 12:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement