facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जोगिंदर शर्मा ने क्रिकेट से लिया संस्यास, भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीताने में निभाई थी अहम भूमिका

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 3:40 PM IST
Joginder Sharma

भारत के पूर्व मध्यम गति के गेंदबाज जोगिंदर शर्मा ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 विश्व टी20 फाइनल में अंतिम ओवर में टीम को जीत दिलायी थी।

जोगिंदर ने 2004 और 2007 के बीच चार वनडे और इतने ही टी20 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और पांच विकेट झटके।

घरेलू क्रिकेट में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाले जोगिंदर ने ट्विटर पर पोस्ट किये हुए संदेश में कहा, ‘‘2002 से 2017 तक मेरी क्रिकेट यात्रा मेरी जिंदगी के शानदार वर्ष रहे और शीर्ष स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मानजनक रहा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे सभी साथियों, कोचों, मेंटोर और सहयोगी स्टाफ के साथ खेलना सम्मान की बात रही और मैं आप सभी को मेरा सपना सच करने में मदद के लिये धन्यवाद देता हूं।’’

शुरूआती टी20 विश्व कप फाइनल के अंतिम ओवर में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें गेंद सौंपी और कम अनुभवी जोगिंदर ने भारत को जीत दिलायी जो क्रिकेट के इतिहास में सबसे शानदार पल में से एक रहा। यह मैच जोगिंदर के लिये देश के लिये अंतिम मुकाबला रहा।

वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स में थे जिसके बाद पुलिस सेवा से जुड़ गये और पुलिस उपाधीक्षक पद पर रहे। उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह घोषणा कर उत्साहित हूं कि मैं विश्व क्रिकेट और इसके व्यावसायकि पहलू में नये मौके तलाश रहा है जिससे मैं इस खेल से जुड़ा रहूंगा जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं।’’ वह हाल में पिछले साल सितंबर में लीजेंड्स क्रिकेट लीग में दिखायी दिये थे।

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 3:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement