facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jos Buttler खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी क्रिकेट को प्रेफरेंस देने से हैं परेशान

Advertisement
Last Updated- February 03, 2023 | 4:24 PM IST
Ind vs AUS

इंग्लैंड के सीमित ओवरों के कप्तान जोस बटलर ने स्वीकार किया कि खिलाड़ियों के फ्रेंचाइजी क्रिकेट को तरजीह देने से अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिये सर्वश्रेष्ठ टीम नहीं चुन पाने से वह दुखी हैं ।

एलेक्स हेल्स, सैम बिलिंग्स और डेविड विले ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिये मार्च में बांग्लादेश के खिलाफ श्रृंखला नहीं खेलने का फैसला किया है। बटलर ने ‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से कहा ,‘‘ हम अपनी सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध टीम चुनना चाहते हैं । विश्व कप और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में । कई बार हताशा होती है कि ऐसा कर नहीं पाते लेकिन मैं खिलाड़ियों के फैसले को समझता हूं।’’ इंग्लैंड 2019 विश्व कप के बाद से अब तक खेले गए 33 वनडे में 37 खिलाड़ियों को चुन चुका है ।

बटलर ने कहा ,‘‘ यह अजीब हालात है । जिस तरह से मैचों का कार्यक्रम है, हमें दोनों पक्षों को समझना होगा । इंग्लैंड का कप्तान होने के नाते मैं चाहता हूं कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें लेकिन फिर खिलाड़ियों के नजरिये से सोचूं तो इंग्लैंड के लिये खेलने और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने से होने वाली कमाई में काफी अंतर है जो समझना होगा ।’’

इंग्लैंड ने बांग्लादेश दौरे से पहले दो नये खिलाड़ियों टॉम एबेल और रेहान अहमद को टीम में चुना है । बटलर ने कहा ,‘‘ इन हालात में आपको सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध विकल्प चुनना होगा । अगर कोई नहीं खेलता है तो दूसरे को मौका मिलेगा लेकिन मैं उन हालात में नहीं जाना चाहता जहां आप कहो कि ये खिलाड़ी अब कभी इंग्लैंड के लिये फिर नहीं खेल सकेगा ।’’

Advertisement
First Published - February 3, 2023 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement