facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Junior Asia Cup 2023 hockey: थाईलैंड को 17-0 से हराकर भारत जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

Advertisement
Last Updated- May 29, 2023 | 2:10 PM IST
Asian Hockey 5 World Cup: India qualifies for 2024 World Cup after defeating Malaysia

गत चैम्पियन भारत ने पूल ए के अपने आखिरी मैच में थाईलैंड को 17-0 से करारी शिकस्त देकर पुरुष जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत ने अपने ग्रुप में चीनी ताइपे, जापान और थाईलैंड को हराया जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उसने मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।

भारत सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगा इसका पता पूल बी में मलेशिया और ओमान तथा पूल ए में पाकिस्तान और जापान के बीच होने वाले मैच से पता चलेगा। पाकिस्तान को पूल ए में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए अपने अंतिम लीग मैच में जापान को 14 गोल से अधिक के अंतर से हराना होगा।

थाईलैंड के खिलाफ भारतीय टीम शुरू से हावी हो गई। उसकी तरफ से अंगद बीर सिंह ने चार गोल (13वें, 33वें, 47वें और 55वें मिनट) किए। रविवार की रात को खेले गए मैच में अंगद के अलावा भारत की तरफ से योगम्बर रावत (17वें), कप्तान उत्तम सिंह (24वें, 31वें), अमनदीप लाकड़ा (26वें, 29वें), अरिजीत सिंह हुंदल (36वें), विष्णुकांत सिंह (38वें), बॉबी सिंह धामी (45वें), शारदा नंद तिवारी (46वें), अमनदीप (47वें), रोहित (49वें), सुनीत लाकड़ा (54वें) और राजिंदर सिंह (56वें) ने भी गोल किए।

भारत अंतिम क्वार्टर शुरू होने से पहले 10-0 से आगे था। थाईलैंड की टीम तब तक पस्त हो चुकी थी और भारत ने अपने आक्रामक रवैए में किसी तरह से ढिलाई न दिखाकर हूटर बजने से पहले तक गोल वर्षा जारी रखी।

Advertisement
First Published - May 29, 2023 | 2:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement