facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Junior Asia Cup Hockey 2023: पाकिस्तान के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने उतरेगा भारत

Advertisement
Last Updated- May 26, 2023 | 1:52 PM IST
Asian Hockey 5 World Cup: India qualifies for 2024 World Cup after defeating Malaysia

दो शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम जूनियर पुरूष हॉकी एशिया कप के पूल ए के अगले मैच में उस लय को कायम रखना चाहेगी चूंकि चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ किसी कोताही की गुंजाइश नहीं है। भारत ने पहले मैच में चीनी ताइपै को 18 . 0 से हराया। इसके बाद जापान को 3 . 1 से मात दी। भारत की असल परीक्षा पाकिस्तान के खिलाफ होगी जिसने चीनी ताइपै को 15 . 1 से और थाईलैंड को 9 . 0 से शिकस्त दी है।

भारतीय कप्तान उत्तम सिंह ने कहा कि दो जीत के बाद उनकी टीम का मनोबल बढा है लेकिन स्वीकार किया कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला कड़ा होगा। उन्होंने कहा, ‘हमने टूर्नामेंट की शुरूआत मजबूती से की है और हम पाकिस्तान के खिलाफ भी उसी रवैये के साथ उतरेगे। पहली दो जीत से हमारा आत्मविश्वास बढा है। पाकिस्तान भी मजबूत टीम है और यह मुकाबला बराबरी का होगा।’

उत्तम ने कहा कि भारत का डिफेंस पाकिस्तानी हमलों का सामना करने में सक्षम है । उन्होंने कहा, ‘हमारा डिफेंस अच्छा है लेकिन पाकिस्तान के पास भी अच्छे फॉरवर्ड खिलाड़ी हैं। हमने हालांकि अतीत में भी ऐसी चुनौतियों का सामना किया है और हमें यकीन है कि हम उन्हें गोल नहीं करने देंगे।’

दोनों टीमें आखिरी बार 2015 जूनियर एशिया कप फाइनल में एक दूसरे से खेली थी जिसमें भारत 6 . 2 से विजयी रहा था। वर्ष 2011 के बाद से जूनियर एशिया कप में दोनों का सामना सात बार हुआ है जिसमें से पांच बार भारत विजयी रहा है और पाकिस्तान ने एक जीत दर्ज की है। एक मैच ड्रॉ रहा है।

भारत के मुख्य कोच सी आर कुमार ने कहा, ‘पाकिस्तान से खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। हमने हालांकि अच्छी तैयारी की है और उस पर फोकस करने से नतीजा अच्छा रहेगा।’ भारत को रविवार को थाईलैंड से खेलना है।

Advertisement
First Published - May 26, 2023 | 1:52 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement