facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Junior Men’s Tournament: मेजबान जर्मनी से 2-3 से हारी भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम

Advertisement

चिरमाको ने सातवें और 60वें मिनट में भारत के लिए गोल किये

Last Updated- August 20, 2023 | 11:43 AM IST
Asian Hockey 5 World Cup: India qualifies for 2024 World Cup after defeating Malaysia

सुदीप चिरमाको ने दो गोल दागे लेकिन चार देशों के टूर्नामेंट में यह भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम को जर्मनी के खिलाफ जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था।

मेजबान जर्मनी ने मिशेल स्ट्रूथॉफ (41 वां मिनट), बेन हस्बैक (53वां मिनट), और फ्लोरियन स्पर्लिंग (55वां) के गोल के दम पर इस मुकाबले को 3-2 से जीत लिया। चिरमाको ने सातवें और 60वें मिनट में भारत के लिए गोल किये।

स्पेन पर 6-2 की जीत के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में बढ़े हुए हौसले से उतरी थी। टीम ने सातवें मिनट में चिरमाको के गोल की मदद से शुरुआती बढ़त हासिल कर ली। जर्मनी के बराबरी करने की पूरी कोशिश की लेकिन भारत पहले क्वार्टर में अपनी बढ़त बनाए रखने में सफल रहा।

जर्मनी ने दूसरे क्वार्टर में अपनी खेल की गति बढ़ाई और भारतीय रक्षापंक्ति ने उसे माकूल जवाब दिया। इस बीच भारतीय टीम ने भी जवाबी हमले किये लेकिन प्रतिद्वंद्वी टीम का भी रक्षण शानदार रहा।

मध्यांतर के समय तक भारतीय टीम अपनी बढ़त को बरकरार रखने में सफल रही।

दूसरे हाफ की शुरुआत में जर्मनी ने मैच का अपना पहला गोल हासिल करने के लिए पूरा दमखम झोक दिया लेकिन भारत अच्छी तरह से बचाव करने में सफल रहा। स्ट्रूथॉफ ने 41वें मिनट में भारतीय रक्षापंक्ति को भेद को गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचा कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया।

मैच के आखिरी 15 मिनट में दोनों टीमों ने बढ़त लेने के लिए खेल की गति को बढ़ाया। जर्मनी ने इस बीच भारतीय रक्षापंक्ति की कमजोरी का फायदा उठाते हुए दो मिनट के अंदर दो गोल कर 3-1 कर बढ़त बना ली। हस्बैक ने 53वें मिनट में टीम को बढ़त दिलाई तो वहीं स्पर्लिंग इस अंतर को और बड़ा किया।

मैच के आखिरी क्षणों में चिरमाको ने अपना दूसरा गोल दागा लेकिन यह टीम को हार से बचाने के लिए काफी नहीं थाा।

भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले में सोमवार को इंग्लैंड का सामना करेगी।

Advertisement
First Published - August 20, 2023 | 11:43 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement