facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Junior Women’s Hockey World Cup: विश्व कप में भारत का जीत के साथ आगाज, पहले मैच में कनाडा को 12-0 से हराया

Advertisement

डिप्पी मोनिका टोप्पो ने 21वें मिनट में और नीलम ने 45वें मिनट में गोल दागे

Last Updated- November 30, 2023 | 12:16 PM IST
Hocket Team
Hocket Team (X)

भारतीय टीम ने एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप में कनाडा को 12 . 0 से हराकर शानदार शुरूआत की । भारत के लिये मुमताज खान ने चार (26वां, 41वां, 54वां और 60वां) , अन्नु (चौथा, छठा, 39वां मिनट) और दीपिका सोरेंग (34वां, 50वां और 54वां) ने तीन तीन गोल किये ।

डिप्पी मोनिका टोप्पो ने 21वें मिनट में और नीलम ने 45वें मिनट में गोल दागे । भारत ने आक्रामक शुरूआत की और जल्दी ही अन्नु ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल दागकर बढत दिला दी । दो गोल करने के बावजूद भारत ने आक्रामक खेल जारी रखा और पहले क्वार्टर तक बढत 2 . 0 की बनी रही । दूसरे क्वार्टर में भी भारत का दबदबा रहा ।

डिप्पी और मुमताज ने इसका फायदा उठाकर एक एक फील्ड गोल दाग दिया । इस बीच कनाडा को मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया । हाफटाइम तक भारत के पास चार गोल की बढत थी । दूसरे हाफ में दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किया जिसके बाद अन्नु ने भी हैट्रिक पूरी की । मुमताज ने अपना दूसरा गोल भी दागा ।

वहीं नीलम ने पेनल्टी को गोल में बदलकर भारत की बढत 8 . 0 की कर दी । आखिरी क्वार्टर में दीपिका और मुमताज ने गोल दागे । भारत का सामना शुक्रवार को जर्मनी से होगा ।

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 12:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement