facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Khelo India Para Games: खेलो इंडिया पैरा गेम्स 10 से 17 दिसंबर के बीच दिल्ली में किए जाएंगे आयोजित

Advertisement

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में पैरा खेलों के लिए यह टूर्नामेंट ‘गेम चेंजर’ साबित होगा।

Last Updated- November 23, 2023 | 12:41 PM IST
anurag thakur
File Photo: India Sports Minister Anurag Thakur

शुरूआती खेलो इंडिया पैरा खेल 10 से 17 दिसंबर तक दिल्ली में आयोजित किये जायेंगे जिसमें 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1350 से ज्यादा एथलीट सात स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में पैरा खेलों के लिए यह टूर्नामेंट ‘गेम चेंजर’ साबित होगा।

ठाकुर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर अपलोड किये एक वीडियो में कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि 10 से 17 दिसंबर तक पहले खेलो इंडिया पैरा खेल नई दिल्ली में विभिन्न स्थानों में आयोजित किये जायेंगे। भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के तीन स्टेडियम में कुल सात स्पर्धायें खेली जायेंगी।’’ ये सात स्पर्धायें पैरा एथलेटिक्स, पैरा निशानेबाजी, पैरा तीरंदाजी, पैरा फुटबॉल, पैरा बैडमिंटन, पैरा टेबल टेनिस और पैरा भारोत्तोलन हैं। यह प्रतियोगिता साइ के तीन स्टेडियम – आईजी स्टेडियम, तुगलकाबाद निशानेबाजी रेंज और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेली जायेगी।

यह भी पढ़ें : World Cup में मिली हार के बाद Kuldeep Yadav ने कहा- हमें आगे बढ़ना चाहिए, जीवन चलता रहता है

हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के स्टार शीतल देवी, भाविना पटेल, एकता भयान, नीरज यादव, सिंघराज, मनीष, सोनल, राकेश कुमार और सरिता के पैरा खेलों में अपने संबंधित राज्यों का प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 12:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement