facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

King’s Cup Football: कांस्य पदक के मुकाबले में लेबनान से 0-1 से हारा भारत

Advertisement

चार साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम बैरंग लौटेगी।

Last Updated- September 10, 2023 | 8:10 PM IST
King's Cup Football: India lost 0-1 to Lebanon in the bronze medal match

King’s Cup Football: सेंटर बैक ए कासिम अल जेन के 77वें मिनट में किये गए गोल की मदद से लेबनान ने किंग्स कप फुटबॉल में तीसरे स्थान के मैच में भारत को 1 . 0 से हरा दिया। भुवनेश्वर और बेंगलुरू में पिछले दो मुकाबलों में भारत ने लेबनान को हराया था लेकिन इस बार जीत की हैट्रिक नहीं लगा सका।

भारतीय खिलाड़ियों ने विरोधी डिफेंस पर लगातार हमले बोले लेकिन गोल नहीं कर सके। पहला हाफ गोलरहित रहने के बाद अल जेन ने 77वें मिनट में यह गोल दागा जिसकी मदद से उनकी टीम ने कांस्य पदक जीता। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू ने पहले हेडर पर गोल बचाया लेकिन रिबाउंड पर लेबनान ने बढत बना ली।

चार साल पहले कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम बैरंग लौटेगी। इससे पहले विवादास्पद पेनल्टी पर सेमीफाइनल में भारत को इराक के हाथों पेनल्टी शूटआउट में 4 . 5 से पराजय झेलनी पड़ी थी।

भारत के लिये मनवीर सिंह और लालियांजुआला छांगटे ने मौके बनाये लेकिन कई बार गेंद बार के ऊपर से चली गई तो कई बार निशाना चूक गई। दूसरे हाफ में भारत के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने सारे दाव और संयोजन आजमा लिये लेकिन गोल नहीं हो सका। स्टिमक ने पांच बदलाव किये लेकिन ब्रेंडन फर्नांडिस से लेकर राहुल केपी तक कोई गोल नहीं कर सका।

Advertisement
First Published - September 10, 2023 | 8:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement