facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खराब मौसम के कारण फ्लाइट का रूट बदलने से वाराणसी में रात भर रूके KKR के खिलाड़ी

Advertisement

चार्टर्ड उड़ान को पहले गुवाहाटी की ओर रवाना किया गया और फिर वाराणसी मोड़ा गया। खराब मौसम के कारण कोलकाता में विमान का उतरना असंभव था।

Last Updated- May 07, 2024 | 1:39 PM IST
IPL 2024: MI vs KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ियों की लखनऊ से कोलकाता की उड़ान खराब मौसम के कारण बाधित होने से उन्हें रात वाराणसी में गुजारनी पड़ी । लखनऊ सुपर जाइंट्स को रविवार को 98 रन से हराने के बाद श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सोमवार की शाम कोलकाता के लिये रवाना हुई। टीम को 7 बजकर 25 मिनट पर कोलकाता पहुंचना था।

चार्टर्ड उड़ान को पहले गुवाहाटी की ओर रवाना किया गया और फिर वाराणसी मोड़ा गया। खराब मौसम के कारण कोलकाता में विमान का उतरना असंभव था। केकेआर मीडिया टीम ने रात पौने नौ बजे बताया कि कोलकाता में खराब मौसम के कारण केकेआर की चार्टर्ड उड़ान को गुवाहाटी मोड़ दिया गया। इसके एक घंटे बाद कहा गया कि कोलकाता उड़ाने के लिये हरी झंडी मिल चुकी है लेकिन फिर मौसम अनुकूल नहीं होने के कारण उसे वाराणसी की ओर मोड़ दिया गया।

Also read: DC vs RR की भिड़ंत में किसकी होगी जीत; जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच का मिजाज और कैसा रहेगा मौसम

रात एक बजकर 15 मिनट पर जारी अपडेट में कहा गया, ‘‘उड़ान गुवाहाटी से कोलकाता जानी थी लेकिन खराब मौसम के कारण रात 11 बजे नहीं उतर सकी। खराब मौसम के कारण सारे प्रयास नाकाम रहे और अब वाराणसी की ओर। अभी अभी यहां उतरे हैं।’’ केकेआर टीम रात में वाराणसी रूकने के बाद दोपहर में कोलकाता रवाना होगी। उसे अगला मैच कोलकाता में 11 मई को मुंबई इंडियंस से खेलना है।

Advertisement
First Published - May 7, 2024 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement