facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

KKR vs PBKS, IPL 2024: बल्लेबाजों से निपटने के लिए नये तरीके इजाद करें गेंदबाज- केकेआर के सहायक कोच डोशचेट

Advertisement

IPL 2024: पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में टी20 में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। टीम ने आठ गेंद रहते केकेआर के 262 रन के लक्ष्य का पीछा कर आठ विकेट से जीत दर्ज की।

Last Updated- April 27, 2024 | 11:34 AM IST
IPL 2024:KKR Vs Punjab Kings
IPL 2024:KKR Vs Punjab Kings

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सहायक कोच रेयान टेन डोशचेट का मानना है कि मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में विस्फोटक बल्लेबाजों को चुनौती देने के लिए गेंदबाजों को नये तरीके इजाद की जरूरत है।

पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को ईडन गार्डन्स में टी20 में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया। टीम ने आठ गेंद रहते केकेआर के 262 रन के लक्ष्य का पीछा कर आठ विकेट से जीत दर्ज की। डोशचेट ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘10 साल पहले की तुलना की जाये तो यह खेल पूरी तरह से बदल गया है। तब आप 160 रन के पार पहुंच जाते थे तो आप महसूस करते थे कि आप मैच जीत लोगे। पर अब बड़ा स्कोर बनाने के लिए आपको 13वें ओवर से पहले 160 रन बनाने की जरूरत होती है। ’’

पंजाब किंग्स के ‘इम्पैक्ट’ खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच की शुरुआत की जिसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने सिर्फ 48 गेंद में नाबाद 108 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। प्रभसिमरन के आउट होने के बाद शशांक सिंह ने 28 गेंद में नाबाद 68 रन की पारी खेली। नीदरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर डोशचेट केकेआर की 2014 विजेता टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को आक्रामक बल्लेबाजी रणनीतियों के सामने सफल होने के लिए अपरंपरागत रणनीति बनानी होंगी।

डोशचेट ने कहा, ‘‘आपको बल्लेबाजों को ‘ऑफ गार्ड’ करने की जरूरत होगी जैसा कि सैम करन ने फिल साल्ट को आउट करके किया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजों को नये तरीके इजाद करने होंगे। हर गेंद को बदल बदल कर डालना होगा। आप दो गेंद एक तरह की नहीं फेंक सकते। ’’

Advertisement
First Published - April 27, 2024 | 11:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement