facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केएल राहुल फिर सस्ते में आउट, बांग्लादेश के 145 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत का शीर्ष क्रम लड़खड़ाया

Advertisement

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। भारत ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शीर्ष क्रम के चार महत्वपूर्ण विकेट गंवाएं। I

Last Updated- December 24, 2022 | 5:39 PM IST
K L Rahul

भारत ने 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को यहां शुरू में ही शीर्ष क्रम के चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए, जिससे यह मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है।

बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 231 रन बनाकर भारत के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। इस श्रृंखला में क्लीन स्वीप करके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में महत्वपूर्ण अंक हासिल करने की कवायद में लगी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बनाए थे।

भारत अभी लक्ष्य से 100 रन दूर है। पिच से टर्न और उछाल मिल रहा है और ऐसे में भारतीय टीम के लिए लक्ष्य तक पहुंचना आसान नहीं होगा। उसके पास केवल दो विशेषज्ञ बल्लेबाज ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर बचे हैं जिन्होंने पहली पारी में बड़ी अर्धशतकीय पारियां खेली थी।

नाइटवॉचमैन अक्षर पटेल (नाबाद 26) की जवाबी हमले की रणनीति अब तक कारगर साबित हुई है। उनके साथ एक अन्य नाइटवॉचमैन जयदेव उनादकट तीन रन पर खेल रहे हैं।

बांग्लादेश के बल्लेबाजों को भी टर्न और उछाल से काफी परेशानी हुई। ऐसे में उसके कुछ बल्लेबाजों की जवाबी हमला करने की रणनीति सही साबित हुई। इनमें लिटन दास (73) और सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन (51) के अलावा पुछल्ले बल्लेबाज नुरुल हसन (31) और तास्किन अहमद (31) शामिल थे।

बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत ने 314 रन बनाकर 87 रन की बढ़त हासिल की थी।

भारत की तरफ से सभी पांच गेंदबाजों ने सफलता हासिल की। अक्षर पटेल ने 68 रन देकर तीन, रविचंद्रन अश्विन ने 66 रन देकर दो और मोहम्मद सिराज ने 41 रन देकर दो विकेट लिए। इनके अलावा उमेश यादव और उनादकट को एक-एक विकेट मिला।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा उसने तीसरे ओवर में ही कप्तान केएल राहुल (एक) का विकेट गंवा दिया। शाकिब अल हसन (21 रन देकर एक) की ऑफ स्टंप की तरफ तेजी से टर्न लेती गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर नुरुल हसन के दस्तानों में चली गई।

राहुल इस पूरी श्रृंखला में रन बनाने के लिए जूझते रहे और उनके लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अंतिम एकादश में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

Advertisement
First Published - December 24, 2022 | 5:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement