facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asia cup के पहले 2 मैचों से बाहर हुए KL Rahul, चोट के बावजूद टीम में किया गया था शामिल

Advertisement

राहुल जांघ की चोट के कारण पिछले कई महीनों तक खेल से दूर रहे हैं। उन्हें जांघ से चोट से उबरने के बाद बुधवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था

Last Updated- September 19, 2023 | 3:00 PM IST
KL Rahul

केएल राहुल चोट (KL Rahul) के कारण आगामी एशिया कप (Asia Cup 2023) के पहले दो मैचों से बाहर हो गये हैं जिससे भारतीय टीम में उनकी वापसी में देरी होगी।

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने मंगलवार को यहां कहा कि इस विकेटकीपर-बल्लेबाज की नयी चोट का जांघ की चोट से कोई संबंध नहीं है।

राहुल जांघ की चोट के कारण पिछले कई महीनों तक खेल से दूर रहे हैं। उन्हें जांघ से चोट से उबरने के बाद बुधवार से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था।

राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में ही रुकेंगे राहुल

द्रविड़ ने एशिया कप के लिए रवानगी से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘केएल ने हमारे साथ अच्छा सप्ताह बिताया है। वह अच्छा खेल रहा है, वास्तव में अच्छी प्रगति कर रहा है। वह हालांकि कैंडी चरण की यात्रा (शुरुआती दो मैच) के पहले भाग के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा।’’

कोच ने कहा कि राहुल एनसीए (राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी) में ही रुकेंगे और टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर चार सितंबर को फैसला किया जाएगा।

द्रविड़ ने कहा, ‘‘ जब हम यहां से रवाना होंगे तब अगले कुछ दिनों तक एनसीए उनकी देखभाल करेगा। हम चार सितंबर को फिर से उसका आकलन करेंगे। लेकिन संकेत अच्छे दिख रहे हैं। वह पहले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।’’ भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में दो सितंबर को पाकिस्तान और उसके बाद चार सितंबर को नेपाल से भिड़ेगी।

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 3:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement