facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

जानें कप्तान बाबर आजम को लेकर क्या बोले Pakistan टीम के नए डायरेक्टर मिकी आर्थर

Advertisement
Last Updated- April 21, 2023 | 4:41 PM IST
Pakistan skipper Babar Azam

पाकिस्तान के नये टीम निदेशक मिकी आर्थर का मानना है कि कप्तान बाबर आजम खेल के दिग्गज खिलाड़ी बनेंगे और उनकी टीम विश्व कप जीतने के साथ सभी प्रारूपों में शीर्ष रैंकिंग पर काबिज होने में सक्षम होगी।

आर्थर ने गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के साथ एक साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये। इसके बाद जब उनसे बतौर कोच (2016 से 2019 के बीच) बाबर का समर्थन करने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा, ‘‘जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह है उसका हाथ, उसके हाथों की गति। जब ग्रांट ब्रैडबर्न ने पहली बार मुझसे कहा कि नेट्स में इस खिलाड़ी को देखो, तो मैं चकित रह गया। मैंने कभी भी उसके हाथ की गति और उसके जैसी प्रतिभा नहीं देखी।’’

पाकिस्तान के इस पूर्व कोच ने कहा, ‘‘मुझे पता था कि वह टीम का अहम हिस्सा बनने जा रहा है। मेरा मानना है कि वह अभी नंबर एक बल्लेबाज है और वह एक अद्भुत, कमाल की प्रतिभा है। मुझे अब भी लगता है कि उसके पास सुधार की गुंजाइश है। मैं उसे चुनौती देता रहूंगा। वह इस खेल का दिग्गज बनने जा रहा है।’’

पाकिस्तान टीम के साथ पूर्णकालिक मुख्य कोच बनने के प्रस्ताव को अस्वीकार करने वाले आर्थर ने कहा कि ‘ऑनलाइन कोच जैसी कोई चीज नहीं है’।

उन्होंने कहा, ‘‘ सबसे पहले, ऑनलाइन कोच जैसी कोई चीज नहीं होती है। आप खिलाड़ियों के साथ संबंध बनाते हैं, आप जानते हैं कि खिलाड़ियों को वास्तव में क्या चाहिए और आप उन्हें देते हैं।’’

टीम के साथ एक बार फिर जुड़ने पर आर्थर ने कहा, ‘‘ यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। फिर से वापस आना और टीम के लिए करना अच्छा है। उम्मीद है कि हम विश्व कप जीतेंगे। यह हमें खेल के सभी प्रारूपों में दुनिया में नंबर एक पर पहुंचाएंगे क्योंकि हमारे पास निश्चित रूप से प्रतिभा है, निश्चित रूप से खिलाड़ी हैं।’

Advertisement
First Published - April 21, 2023 | 4:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement