facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में कोहली करें कप्तान, जानें रवि शास्त्री ने क्यों कही यह बात

Advertisement
Last Updated- April 29, 2023 | 2:30 PM IST
IND vs AUS Highlights

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कप्तान रोहित शर्मा अगर किन्हीं कारणों से उपलब्ध नहीं रहते हैं तो विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल जैसे बड़े मैचों में विराट कोहली को कप्तानी सौंपी जानी चाहिये।

शास्त्री ने आगे कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर स्थगित हुए आखिरी टेस्ट में कप्तानी के लिये कोहली को कहना चाहिये था चूंकि रोहित उस मैच के लिये उपलब्ध नहीं थे ।

शास्त्री ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ ऐसे बड़े मैच के लिये मैं चाहूंगा कि रोहित फिट रहें क्योंकि वह कप्तान हैं । लेकिन अगर किन्हीं कारणों से वह नहीं खेल पाते हैं तो भारतीय टीम को उस दिशा में सोचना चाहिये ।’’ उनसे पूछा गया था कि रोहित के नहीं खेलने पर क्या कोहली को टीम की कप्तानी करनी चाहिये ।

शास्त्री ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिये भी ऐसा ही किया जाना चाहिये था । उन्होंने कहा ,‘‘ रोहित के चोटिल होने पर मुझे लगा था कि विराट कप्तान होंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर मैं कोच होता तो यही सुझाव देता । मुझे यकीन है कि राहुल (द्रविड़) ने भी यही किया होगा । मेरी उससे बात नहीं हुई है । विराट की कप्तानी में भारत ने श्रृंखला में 2 . 1 की बढत बनाई थी ।’’

फाफ डु प्लेसी के चोटिल होने के कारण कोहली इस समय आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी भी कर रहे हैं । डु प्लेसी ‘इंपैक्ट खिलाड़ी’ के तौर पर खेल रहे हैं ।

शास्त्री ने कहा ,‘‘ वह अपने खेल का पूरा मजा ले रहा है । पिछले साल जब हम बात कर रहे थे कि क्या उसे ब्रेक की जरूरत है या नहीं है । उसके कंधों पर मानों पूरी दुनिया का बोझ था लेकिन अब वह ऊर्जा, आनंद और उत्साह फिर लौट आया है जिसे देखकर अच्छा लग रहा है ।

Advertisement
First Published - April 29, 2023 | 2:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement