facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LSG vs CSK: टॉप 4 में जगह बनाने के लिए चेन्नई को कड़ी चुनौती देगी लखनऊ, जानें हेड-टू-हेड और पिच रिपोर्ट

Advertisement

LSG vs CSK: लखनऊ और चेन्नई केवल तीन अवसरों पर एक-दूसरे के सामने आए हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है।

Last Updated- April 18, 2024 | 9:29 PM IST
टॉप 4 में जगह बनाने के लिए चेन्नई को कड़ी चुनौती देगी LSG, IPL 2024: LSG vs CSK head-to-head, Lucknow pitch report, weather forecast

LSG vs CSK: लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) अपने घरेलू मैदान पर शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच में उतरेगी तो उसके सामने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के धारदार गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने की कठिन चुनौती होगी जो इकाना स्टेडियम की पिच पर कहर बरपा सकते हैं।

जीत की लय बरकरार रखने उतरेगी चेन्नई

रूतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और महेंद्र सिंह धोनी की प्रेरणा वाली चेन्नई टीम ने पिछले दो मैच जीते हैं जबकि केएल राहुल की लखनऊ टीम को लगातार दो पराजय झेलनी पड़ी है।

यॉर्कर डालने में उस्ताद मथीषा पथिराना को डैथ ओवरों में खेल पाना बहुत मुश्किल है। वहीं मुस्ताफिजुर रहमान के पास कम से कम तीन वैरिएशन हैं। इकाना जैसे स्टेडियम पर जहां गेंद पर पकड़ अच्छी रहती है, रविंद्र जडेजा काफी असरदार साबित हो सकते हैं। लखनऊ में महीश तीक्षणा के रूप में एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारा जा सकता है।

लखनऊ को बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

लखनऊ के प्रमुख बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक लगातार दो अर्धशतकों के बाद पिछले तीन मैचों में कुछ खास नहीं कर सके। ‘इंपैक्ट प्लेयर’ के नियम के कारण कृणाल पंड्या सातवें नंबर पर उतर रहे हैं और छह मैचों में 41 गेंद ही खेल सके। उनका पूरा इस्तेमाल नहीं करने का खामियाजा भी टीम को भुगतना पड़ा है। कप्तान राहुल भी 204 रन ही बना सके और अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। निकोलस पूरन ने छह मैचों में 19 छक्के लगाये हैं और उनसे इस लय को कायम रखने की उम्मीद होगी।

लखनऊ के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव पिछले दोनों मैचों में पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण नहीं खेल सके। उन्होंने अभ्यास शुरू किया और उनकी रफ्तार चेन्नई के बल्लेबाजों के लिये चुनौतीपूर्ण हो सकती है लेकिन देखना यह है कि वह कल खेल पाते हैं या नहीं। स्पिन में रवि बिश्नोई ने किफायती स्पैल फेंके हैं लेकिन वैरिएशन के अभाव के कारण अभी तक छह मैचों में चार ही विकेट ले सके। बिश्नोई और चेन्नई के आक्रामक बल्लेबाज शिवम दुबे की टक्कर देखने लायक होगी।

लखनऊ सुपर जाइंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुडा, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान, शमर जोसेफ

चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, मोइन अली, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर

LSG vs CSK हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ और चेन्नई केवल तीन अवसरों पर एक-दूसरे के सामने आए हैं। दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता है जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है।

कुल खेले गए मैच: 3
चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 1
लखनऊ सुपर जायंट्स जीता: 1
कोई परिणाम नहीं: 1

Also read: LSG vs CSK Preview: लखनऊ सुपर जाइंट्स के सामने चेन्नई के गेंदबाजों की कठिन चुनौती

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लखनऊ का इकाना स्टेडियम IPL 2024 में आगामी LSG बनाम CSK मुकाबले के लिए थोड़ी धीमी पिच पेश करता है। शुरुआत में, नई गेंद के बल्ले पर आने पर बल्लेबाज कुछ सहायता की उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन पुरानी गेंद के खिलाफ चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।

जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, तेज गेंदबाज कटर और विविध गेंदों पर भरोसा करेंगे, जबकि स्पिनर बीच के ओवरों में कामयाब हो सकते हैं। ट्रैक रिकॉर्ड पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के पक्ष में रहा है। ऐसे में इस बात की ज्यादा संभावना है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

Accuweather.com के मुताबिक, लखनऊ का मौसम क्रिकेट के खेल के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। मैच के दिन तापमान 30 फीसदी आर्द्रता के साथ 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जिसका मतलब है कि शुक्रवार को ओस बड़ी भूमिका नहीं निभा सकती है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 9:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement