facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LSG vs DC, IPL 2024: 6 विकेट की बड़ी जीत के बाद बोले DC के कप्तान Rishabh Pant- ‘खिलाड़ियों से कहा था कि…’

Advertisement

LSG vs DC: दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगुर्क ने 55 जबकि Rishabh Pant ने 41 रन का योगदान दिया।

Last Updated- April 13, 2024 | 8:21 AM IST
IPL 2024: LSG vs DC
IPL 2024: LSG vs DC

लखनऊ सुपरजायंट्स पर 11 गेंद शेष रहते छह विकेट की बड़ी जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को चैम्पियन की तरह सोचने की सलाह दी थी। दिल्ली की मौजूदा आईपीएल सत्र में छह मैचों में यह दूसरी जीत है।

पंत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘ थोड़ी राहत महसूस हो रही है। हम हर हाल में जीतना चाहते थे। मैं खिलाड़ियों से बात करते हुए कह रहा था कि हमें चैंपियन की तरह सोचने की जरूरत है, हमें कड़ा संघर्ष जारी रखने की जरूरत है।’’

लखनऊ को सात विकेट पर 167 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए जैक फ्रेजर मैकगुर्क ने 55 जबकि पंत ने 41 रन का योगदान दिया। इससे पहले कुलदीप ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन अहम विकेट चटका कर जीत की नींव रखी।

टीम की गेंदबाजी के बारे में पूछे जाने पर पंत ने कहा, ‘‘ ऐसे पल थे जहां हम उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे हैं, कुछ खिलाड़ियों को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी।, हम एक समूह के रूप में एक साथ रहते हैं। कुछ चीजें आप नियंत्रित कर सकते हैं, कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती है। पंत ने कहा कि टीम में कई खिलाड़ी चोटिल है लेकिन वह कोई बहना नहीं बनाना चाहते है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम सही एकादश तय करने के करीब है। हमारी टीम में बहुत चोटिल खिलाड़ी हैं, लेकिन हम इसका बहाना नहीं बना सकते हैं।’’ उन्होंने कहा , ‘‘ तीसरे क्रम के लिए मैकगुर्क के तौर पर लगभग हमें एक खिलाड़ी मिल गया है। इसके बारे में हालांकि ज्यादा नहीं सोचा है लेकिन उम्मीद है वह इसी तरह खेलना जारी रखेंगे।

Advertisement
First Published - April 13, 2024 | 8:21 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement