facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Manu Bhaker ने रचा इतिहास, एक Olympics में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी

Advertisement

भाकर आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं है। उन्होंने इससे पहले रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज़ मैडल जीता था।

Last Updated- July 31, 2024 | 7:17 AM IST
Manu bhakar

Paris Olympics 2024: स्टार निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने पेरिस ओलम्पिक 2024 (Paris Olympics) में दो बार मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने मंगलवार को हुए ओलंपिक खेलों की 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता लिया।

भाकर आजादी के बाद एक ही ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं है। उन्होंने इससे पहले महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत लिया है।

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर पेरिस में भारत के लिए दूसरा मेडल जीता। इस तरह भाकर आजादी के बाद खेलों के एक ही एडिशन में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।

इससे पहले ब्रिटिश-भारतीय एथलीट नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ओलंपिक में 200 मीटर स्प्रिंट और 200 मीटर बाधा दौड़ में दो सिल्वर मेडल जीते थे, लेकिन यह उपलब्धि स्वतंत्रता से पहले आई थी और तब भारत पर अंग्रेजों का शासन था।

10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल जीत चुकी हैं ब्रॉन्ज मैडल

स्टार निशानेबाज मनु भाकर (Manu Bhaker) ने रविवार को महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल (Bronze Medal) के साथ पेरिस ओलंपिक में भारत के पदक का खाता खोला और ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।

मनु ने इस मैच में 221.7 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारतीय निशानेबाज जब बाहर हुईं तो दक्षिण कोरिया की येजी किम से सिर्फ 0.1 अंक पीछे थीं जिन्होंने बाद में 241.3 अंक के साथ सिल्वर पदक जीता।

Advertisement
First Published - July 30, 2024 | 1:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement