facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोहली और गंभीर के बीच तीखी जुबानी जंग, बीच-बचाव में आना पड़ा कई खिलाड़ियों को, देखें वीडियो

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 12:24 PM IST
IPL 2023: Who pays the fine imposed on the players, the player himself or someone else?
Jio Cinema

IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच सोमवार रात हुए हाई वोल्टेज मैच में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच मुकाबले के बाद तीखी जुबानी जंग देखने को मिली।

दोनों खिलाड़ी इतने गुस्से में नजर आ रहे थे कि उन्हें एक दूसरे से दूर करने के लिए बीचबचाव में कई खिलाड़ियों को आना पड़ा। दोनों दिग्गजों के बीच गरमा-गरम इतनी बढ़ गई थी कि कई प्लेयर्स बीच-बचाव करने आए लेकिन विराट-गौतम पर कोई असर नहीं पड़ा।

बारिश से प्रभावित स लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ की टीम 127 रन भी चेज नहीं कर पाई। लखनऊ की शुरुआत खराब रही और उसने सात ओवरों में अपने शीर्ष पांच बल्लेबाज गंवा दिए। कृष्णप्पा गौतम ने कुछ हिम्मत जरूर दिखाई, लेकिन एलएसजी 19.5 ओवर में 108 रन पर आउट हो गई।

कैसे शुरू हुई लड़ाई

विराट दरअसल बेंगलुरु की फील्डिंग शुरू होने के बाद से एग्रेसिव नजर आ रहे थे और लखनऊ के खिलाडियों के लगातार आउट होने के साथ उनक जोश बढ़ता ही जा रहा था। पहले तो कोहली ने 2 शानदार कैच लेकर दर्शकों की ओर मुंह पर उंगली रखते हुए सेलिब्रेट किया। हालांकि, बहस की शुरुआत नवीन उल हक के साथ हुई। इसके बाद वह अमित मिश्रा और गौतम गंभीर से भी भिड़े।

फिर मैच खत्म होने के बाद उनकी लखनऊ के मेंटॉर गौतम गंभीर के साथ तीखी बहस हो गई। ये मामला आगे बढ़ता देख खिलाड़ियों ने कोहली और गंभीर के बीच मामला शांत कराया। अंत में लोकेश राहुल के साथ लंबी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। इन घटनाओं के वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

हाथ मिलाते समय भी दोनों खिलाडियों में दिखी नौंक-झौंक

मुकाबले खत्म होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाते समय भी तकरार देखने को मिली। गंभीर और कोहली ने जब हाथ मिलाया तब दोनों के हाथ झटकते हुए दिखाई दिए। हालांकि, यह मामला यहां तक नहीं रुका और बाद में भी दोनों में जुबानी जंग देखने को मिली।

 

विराट ने स्टोरी पोस्ट कर दी सफाई

इस मैच के बाद विराट कोहली ने इंस्टाग्राम में एक स्टोरी लगाई है, जिसे उनकी सफाई के रूप में देखा जा रहा है। इस स्टोरी में लिखा है “हम जो भी सुनते हैं, वह तथ्य नहीं एक राय होती है। हम जो भी देखते हैं, वह सच नहीं एक नजरिया होता है।”

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement